फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aam Aadmi Party will play this trick to get entry in the state, it will be a challenge for Mayawati-Chandr

यूपी: प्रदेश में एंट्री पाने के लिए आम आदमी पार्टी चलेगी ये दांव, मायावती-चन्द्रशेखर के लिए बनेगी चुनौती

Sat, 16 Nov 2024 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Nov 2024 08:17 PM IST
सार

UP Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी यूपी की राजनीति में एंट्री पाने के लिए नया दांव चलने जा रही है। पार्टी के इस कदम से मायावती और चन्द्रशेखर को बेचैनी होनी निश्चित है। 
 

विज्ञापन
UP: Aam Aadmi Party will play this trick to get entry in the state, it will be a challenge for Mayawati-Chandr
आम आदमी पार्टी यूपी में हुई सक्रिय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। एक तरफ पार्टी जहां प्रदेश भर में सदस्यता अभियान और जनता से जुड़े मुद्दों पर धरना-प्रदर्शन की शुरुआत की है। वहीं वह दलितों के बीच पैठ बनाने की तैयारी में भी लग गई है। पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर पांच व छह दिसंबर को प्रदेश भर में आयोजन करेगी। पार्टी की ओर से इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


आप बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इमरान लतीफ ने प्रेसवार्ता में बताया कि पांच दिसंबर को पार्टी बाबा साहब की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में सामाजिक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के अंबेडकरवादी जुटेंगे। वहीं छह दिसंबर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को पार्टी संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन पार्टी प्रदेश भर में सभी जिला कार्यालय पर संगोष्ठी करेगी।
विज्ञापन


इमरान लतीफ ने झांसी की घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि यह न केवल प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है, बल्कि सरकार की लापरवाही को भी सामने लाती है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक करोड़ का मुआवज़ा देने और मामले की न्यायिक जांच की मांग की। वहीं प्रदेश में खाद-बीज के संकट का मुद्दा उठाते हुए इमरान ने कहा कि खाद की कमी से किसान परेशान है। भाजपा सरकार चुनाव में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed