फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aam Aadmi Party will cash in on the merger of schools in the Panchayat elections

UP: स्कूलों के विलय को पंचायत चुनाव में भुनाएगी आम आदमी पार्टी, जोर-शोर से शुरू की तैयारी

Sat, 26 Jul 2025 10:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी संगठन बनाने में जुटी हुई है। पार्टी इन चुनाव में स्कूलों के विलय को एक मुद्दा बनाएगी।

विज्ञापन
UP: Aam Aadmi Party will cash in on the merger of schools in the Panchayat elections
संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी। - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले दिनों हुए गुजरात व पंजाब उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) अब यूपी पर फोकस कर रही है। वह जोर-शोर से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश में हाल में हुए परिषदीय स्कूलों के विलय (पेयरिंग) ने पार्टी के हाथ में एक बड़ा मुद्दा थमा दिया है। पार्टी पंचायत चुनाव के मद्देनजर इस मुद्दे को भुनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्ता हाथ से जाने से पार्टी काफी हतोत्साहित थी। किंतु पिछले दिनों गुजरात व पंजाब उपचुनाव में मिली जीत ने पार्टी को फिर से बूस्टर डोज दी है। इसके बाद से पार्टी नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में 2026 में प्रस्तावित पंचायत चुनाव को देखते हुए पार्टी ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान 20 से बढ़कर 35 हजार रुपये होगा, तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छांगुर पर एक और नया खुलासा: राष्ट्र विरोधी संगठनों से गहरे संबंध, दुबई-सऊदी, तुर्की जैसे देशों में किया ये काम


पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर जिलों में जहां संगठन सृजन को लेकर बैठकें चल रही हैं। वहीं वे खुद जोनवार सम्मेलन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश में स्कूलों के विलय को लेकर हुए निर्णय ने पार्टी को पंचायत चुनाव का एक मुद्दा दे दिया है। अब संजय सिंह खुद जिलों में जाकर बंद हुए स्कूलों के सामने, वहां के लोगों के साथ चौपाल लगा रहे हैं। इसके माध्यम से वह लोगों की राय भी जान रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में तो उन्होंने विलय हुए स्कूल से दूसरे स्कूल तक दो किलोमीटर तक की पदयात्रा भी की थी। इसके साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जिलों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी ने दो अगस्त को राजधानी में बड़े धरने की घोषणा की है।

राज्यसभा में भी उठाया है मामला
सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में भी स्कूलों के विलय का मामला उठाया है। उन्होंने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस देकर इस मामले पर चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सदन की सभी कार्यवाही को स्थगित कर इस अति महत्त्वपूर्ण विषय पर तत्काल चर्चा कराई जाए।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed