फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A six-lane elevated road will be built from Polytechnic intersection to Kisan Path... It will be 8.1 km lo

UP: पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक बनेगी छह लेन एलीवेटेड रोड...8.1 किमी होगी लंबाई; जानें पूरा अपडेट

Fri, 26 Dec 2025 10:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 26 Dec 2025 10:49 PM IST
सार

लखनऊ में पॉलीटेक्निक चौराहे से किसान पथ तक छह लेन एलीवेटेड रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। आईआईटी रुड़की ने पहले चरण की डीपीआर फाइनल कर दी है। 

विज्ञापन
UP: A six-lane elevated road will be built from Polytechnic intersection to Kisan Path... It will be 8.1 km lo
एलिवेटेड रोड (सांकेतिक) - फोटो : आईटीओ

विस्तार

राजधानी में पॉलीटेक्निक से किसान पथ तक छह लेन एलीवेटेड रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी पहले चरण की डीपीआर आईआईटी रुड़की ने फाइनल कर दी है, जिसे शासन को उपलब्ध करा दी गई है। एलीवेटेड रोड की कुल लंबाई 8.1 किमी होगी, जिस पर कुल करीब 1982 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में 3.8 किमी (पॉलीटेक्निक से चिनहट) और दूसरे चरण में चिनहट से किसान पथ (चैनेज 3.8 किमी से 8.10 किमी) रोड बनेगी। कंसल्टेंट ने दोनों चरणों की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही दे दी थी। शासन ने पहले चरण की डीपीआर को अंतिम परीक्षण के लिए आईआईटी रुड़की को भेजा। 
विज्ञापन


कंसल्टेंट की इस डीपीआर की खामियों को दूर करते हुए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने संशोधित डीपीआर हाल ही में उपलब्ध करा दी है। इसमें पहले चरण की लागत 1295.02 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी सूत्रों के मुताबिक, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ शीघ्र ही दूसरे चरण की डीपीआर का भी परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देंगे।

यातायत होगा सुगम
प्रथम चरण के निर्माण से पॉलीटेक्निक की ओर कालीदास मार्ग, इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया, गोमती नगर व निशातगंज से आने वाले महानगरीय यातायात और बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, सुल्तानपुर, गोंडा की तरफ से लखनऊ में आने वाले यातायात में सुगमता होगी। हाईकोर्ट, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों को आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed