फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A Fleet of 1,031 Buses; 400 to be Deployed for the Prime Minister's Event—Roadways to Mobilize Buses from

UP: पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, रोडवेज की 2600 बसें लगाएगा परिवहन निगम

Mon, 27 Apr 2026 09:25 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 27 Apr 2026 09:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के लिए उत्तर प्रदेश में रोडवेज की 2600 बसें लगाई जाएंगी, जिनमें 400 बसें लखनऊ परिक्षेत्र की होंगी। हरदोई और वाराणसी कार्यक्रमों में इनका उपयोग होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्या आने-जाने हेतु विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन
UP: A Fleet of 1,031 Buses; 400 to be Deployed for the Prime Minister's Event—Roadways to Mobilize Buses from
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने-जाने वालों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से प्रदेशभर से 2600 बसों को लगाया जा रहा है। इसमें 400 बसें अकेले लखनऊ परिक्षेत्र की होंगी। लखनऊ परिक्षेत्र में 1031 बसें हैं, जिसमें तकरीबन आधी बसें कार्यक्रम में ड्यूटी देंगी। 28 व 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में दैारा है। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 28 अप्रैल को ''महिला सम्मेलन'' में भाग लेंगे और महिलाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों को लगाया गया है। रोडवेज के बेड़े में करीब 12 हजार बसें हैं। इसमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। वहीं लखनऊ परिक्षेत्र में 1031 बसें हैं, जिसमें से 400 बसों को पीएम के कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन


लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि 29 को हरदोई में होने वाले कार्यक्रम में बसों को लगाया जाएगा। चार सैा बसें हरदोई भेजी जाएंगी। इसमें अनुबंधित बसों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बसों का संचालन नहीं प्रभावित होगा। जो बसें ऑफरूट थीं, उन्हें सड़कों पर उतारा जाएगा। ताकि यात्री कम से कम प्रभावित हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन की ओर से अयोध्या जाने और वापस आने के लिए मंगलवार को अनारक्षित बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 04232 मंगलवार सुबह 10 बजे लखनऊ से चलकर बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट होकर दोपहर एक बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।



वापसी में 04231 स्पेशल अयोध्या धाम से शाम सवा बजे चलकर लखनऊ रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04227 स्पेशल अयोध्या धाम से दोपहर दो बजे सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली होकर रात साढ़े आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed