फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A dozen IPS officers transferred at midnight, IGs of Agra and Kanpur range changed

यूपी : अनुराज कानपुर व सूरज मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने, एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले

Wed, 27 Oct 2021 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 27 Oct 2021 11:32 PM IST
सार

आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोड़ा को पुलिस मुख्यालय में आईजी बजट बनाया गया है। उनके स्थान पर केंद्र से लौटे 2003 बैच के आईपीएस आईजी नचिकेता झा को आगरा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
UP: A dozen IPS officers transferred at midnight, IGs of Agra and Kanpur range changed
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

शासन ने बुधवार रात दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। मुरादाबाद के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुराज जैन को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। गोंडा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल को इसी पद पर मेरठ स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


उधर, एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए। इसमें आगरा और कानपुर रेंज के आईजी समेत चार आईजी शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी में आठ सेनानायकों के भी तबादले कर दिए गए हैं। आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोड़ा को पुलिस मुख्यालय में आईजी बजट बनाया गया है। उनके स्थान पर केंद्र से लौटे 2003 बैच के आईपीएस आईजी नचिकेता झा को आगरा रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल को तकनीकी सेवाएं में आईजी बनाया गया है। मोहित के स्थान पर एनआईए से लौटे 2000 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया है। नवीन अरोड़ा और मोहित अग्रवाल 1997 बैच के आईपीएस हैं। इन दोनों ही अधिकारियों का अगले साल 1 जनवरी को एडीजी के पद पर प्रमोशन हो जाएगा। इसी को देखते हुए यह तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी की आठ बटालियन के कमांडेंट भी बदले गए
आईजी के अलावा पीएसी की आठ वाहिनी के सेनानायक भी बदल दिए गए हैं। इसमें योगेश सिंह को 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली भेजा गया है। यहां तैनात अरविंद भूषण पांडेय को तकनीकी सेवाएं में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्घनगर में सेनानायक कल्पना सक्सेना को 47वीं बटालियन गाजियाबाद भेजा गया है।


कल्पना के स्थान पर 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात भारती सिंह को भेजा गया है। 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में तैनात संजय सिंह को द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर भेजा गया है। यहां तैनात राहुल यादुवेंद्र को डीजीपी मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती दी गई है। 37वीं पीएसी कानपुर में तैनात राजेश कुमार सक्सेना को 8वीं वाहिनी पीएसी और 8वीं वाहिनी पीएसी में तैनात विकास कुमार वैद्य को 37वीं वाहिनी कानपुर नगर का सेनानायक बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed