फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 93 thousand raids were conducted but the sale of poisonous liquor could not be stopped, more than 12 thousand cases have been registered

यूपी : 93 हजार छापे मारे पर नहीं रुक पाई जहरीली शराब की बिक्री, 12 हजार से अधिक मुकदमे किए हैं दर्ज

Mon, 21 Feb 2022 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

चुनाव में अवैध या जहरीली शराब की बिक्री रोकने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मारे गए लगभग 93 हजार छापों में लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP: 93 thousand raids were conducted but the sale of poisonous liquor could not be stopped, more than 12 thousand cases have been registered
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने सख्ती तो खूब दिखाई। लगभग 93 हजार छापे मारें पर जहरीली शराब की बिक्री नहीं रुक पाई। ऐसी शराब पीकर आजमगढ़ में सात लोगों की मौत हो गई। यह हाल तो तब रहा जबकि पिछले माह ही रायबरेली में भी जहरीली शराब के सेवन से दस लोगों की मौत हो गई थी। टीमों का ध्यान कच्ची शराब पर ज्यादा रहा और दुकानों पर जहरीली शराब की बिक्री होती रही।

विज्ञापन


चुनाव में अवैध या जहरीली शराब की बिक्री रोकने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक मारे गए लगभग 93 हजार छापों में लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के दावे किए जा रहे हैं। 12 हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा लगभग सात लाख लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। लगभग 12 लाख किग्रा लहन भी टीम ने मौकेपर ही नष्ट किया है। इसके अलवा लगभग तीन हजार सात सौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सौ से ज्यादा वाहन जब्त किए जा चुके हैं। बावजूद इसके जहरीली शराब की बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन


आजमगढ़ में बड़ी घटना हुई है जबकि इस मंडल में भी प्रवर्तन विभाग छापे मार रहा है और हाल ही में यहां 1268 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई थी। दरअसल खास बात यह रही कि टीम का सारा ध्यान कच्ची शराब पर रहा और शराब की दुकानों पर अवैध या जहरीली शराब की बिक्री होती रही। यदि रायबरेली की घटना से सबक लिया होता तो आजमगढ़ में इसकी पुनरावृत्ति न होती। उधर, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी कहते हैं कि टीमें लगातार काम कर रही है। इस घटना की तफ्तीश चल रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed