फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 9 senior IPS officers transferred in UP.

UP: यूपी में 9 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, जानें- किसे कहां दी गई तैनाती

Thu, 21 May 2026 03:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 21 May 2026 03:24 PM IST
सार

यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
UP: 9 senior IPS officers transferred in UP.
- फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वो पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन


आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड यूपी के साथ ही पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बांदा चौथे दिन भी देश में सबसे गर्म, 48 डिग्री पहुंचा तापमान, अभी राहत के आसार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम यूपी, लखनऊ व पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


आईपीएस आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन नियुक्त किया गया है। आईपीएस डॉ. आर के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह आईपीएस गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस एस के भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन नियुक्त किया गया है।

नीचे देखें, पूरी सूची



आईएएस व 84 पीसीएस अफसरों के हुए थे तबादले
एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस व 84 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। शासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed