फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8506 youth of UP will get opportunity in PM internship, government will also give incentive amount of Rs 5

यूपी: पीएम इंटर्नशिप में यूपी के 8506 युवाओं को मिलेगा मौका, हर महीने 5000 की प्रोत्साहन राशि भी देगी सरकार

Thu, 14 Nov 2024 07:01 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Nov 2024 07:01 AM IST
सार

PM internship: पीएम इंटर्नशिप योजना में यूपी के 8,506 युवाओं को मौका मिलेगा। टॉप कंपनियों में प्रशिक्षण के साथ हर माह 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी इस योजना की तहत मिलेगी। 

विज्ञापन
UP: 8506 youth of UP will get opportunity in PM internship, government will also give incentive amount of Rs 5
पीएम इंटर्नशिप योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई पहल पीएम इंटर्नशिप योजना में यूपी के 8,506 युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर नामांकन चल रहे हैं। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ हर महीने 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। वहीं, इंटर्नशिप पूरी होने पर एकमुश्त 6000 रुपये भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन


युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पठन-पाठन में उद्योगों पर आधारित पाठ्यक्रम व वहां पर प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि यहां से निकलने के बाद युवाओं को विभिन्न उद्योगों में ही रोजगार के अवसर मिल जाएं। इसी क्रम में पीएम इंटर्नशिप योजना की शुरू की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसमें देश भर के 21 से 24 वर्ष के सवा लाख युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। इसके लिए आईटीआई, हाई स्कूल, इंटर व स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। यूपी से आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए पिछले दिनों केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजा था। इसके बाद से उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा विभाग व कौशल विकास मिशन इसमें जुट गए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शिपु गिरी ने इसके लिए प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अधिकाधिक युवाओं के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। यहां विभिन्न कंपनियों में 8,506 युवाओं के लिए इंटर्नशिप करने का मौका है। आवेदन की आखिरी तिथि 15 नवंबर है। अभ्यर्थी अधिकतम पांच इंटर्नशिप के लिए अपने या किसी दूसरे राज्य के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस क्रम में राज्य विश्वविद्यालयों ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय ने भी आईटीआई पास युवाओं के रजिस्ट्रेशन कराने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए युवाओं के बीच प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना के तहत 2.50 लाख युवाओं को पहले चरण में इंटर्नशिप कराई जाएगी। पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर भी इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed