फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 82 women reporting police outposts will be made in the state, Lucknow will get more than five outposts, will be converted into women police stations in future

यूपी : प्रदेश में 82 महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनेंगी, लखनऊ को मिलेंगी पांच से अधिक चौकियां, भविष्य में महिला थाने में होंगी तब्दील

Sun, 26 Sep 2021 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 26 Sep 2021 07:48 PM IST
सार

इन चौकियों की स्थापना से प्रत्येक जिले में मौजूद एकमात्र महिला थाने पर न सिर्फ काम का दबाव कम होगा बल्कि पीड़ित महिलाओं की त्वरित सुनवाई होना भी सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन
UP: 82 women reporting police outposts will be made in the state, Lucknow will get more than five outposts, will be converted into women police stations in future
पिंक बूथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाओं को सशक्त बनाने व महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर मिशन शक्ति के तहत प्रदेश में 82 महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों की स्थापना की जा रही है। आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह इसकी नोडल अधिकारी बनाई गई हैं। प्रदेश भर में स्थापित की जा रही रिपोर्टिंग चौकियों की देखरेख का जिम्मा आईजी लक्ष्मी सिंह को ही सौंपा गया है। इन चौकियों की स्थापना से प्रत्येक जिले में मौजूद एकमात्र महिला थाने पर न सिर्फ काम का दबाव कम होगा बल्कि पीड़ित महिलाओं की त्वरित सुनवाई होना भी सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन


राजधानी में थाने तो 40 हैं मगर महिला थाना एक ही है। ऐसे में महिला थाने पर विवेचना के साथ-साथ काउंसिलिंग का भी दबाव रहता है। काम का दबाव अधिक होने के चलते अक्सर पीड़ित महिलाओं को न्याय मिलने में देरी होती है। ऐसी स्थिति में शहर के अलग-अलग हिस्से में पांच से ज्यादा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। इन चौकियों की मॉनीटरिंग वीमेन क्राइम एंड सेफ्टी सेल के प्रभारी की होगी। तीन तलाक, तलाक व दहेज उत्पीड़न के मामलों में अभी महिलाओं के पास सिर्फ उनके जिले का एकमात्र महिला थाना ही विकल्प है। मगर आमतौर पर शहर के बीच के इलाके में ही महिला थाना होने के चलते दूरदराज की महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत होती है। ऐसे में अब जो महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी, वह जिले के उन इलाकों में होंगी जहां से महिला थाना का काफी दूर होगा।
विज्ञापन


प्रदेशभर में महिला अपराधों से संबंधित मामले बड़ी संख्या में लंबित होने के चलते एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई थी। समिति ने निर्णय लिया कि महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों की जल्द से जल्द स्थापना की जानी चाहिए। समिति ने हर जिले में दो महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में इन चौकियों को महिला थाने में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने से होंगी संबद्ध
आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों से काउंसिलर संबद्ध किए जाएंगे। ताकि तलाक के मामलों में तत्काल मध्यस्थता की आवश्यकता हो तो काउंसिलिंग के जरिए दोनों पक्षों को समझाकर घर टूटने से बचाया जा सके। इन चौकियों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। चौकी पर ही महिला संबंधित अपराध और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों की एफआईआर दर्ज करने की भी सुविधा दी जाएगी। ये एफआईआर महिला थाने से अटैच होगी और महिला थाने की प्रभारी के साथ-साथ एसपी स्तर के अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।


अभी प्रत्येक जिले में सिर्फ एक ही महिला थाना है। ऐसे में महिलाओं को न्याय मिलने में कहीं देरी न हो और महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत 82 महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई जा रही हैं। राजधानी में पांच रिपोर्टिंग चौकियां बनाई जा रही हैं।
- लक्ष्मी सिंह, आईजी जोन लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed