{"_id":"5e33d4338ebc3e4afa1d27d7","slug":"up-75-percent-grant-to-increase-organic-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जैविक खेती को बढ़ाने के लिए 75 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जैविक खेती को बढ़ाने के लिए 75 फीसदी अनुदान
Fri, 31 Jan 2020 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Barley Farming
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ाने के लिए सरकार 75 फीसदी अनुदान दे रही है। 31 हजार एकड़ क्षेत्रफल में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 24 जिलों के 31 हजार किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए 620 कलस्टर का चयन किया गया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर में जैविक खेती के अंतर्गत मॉडल जिला बनाने के लिए 140 कलस्टर में कार्यक्रम पूरा कर लिया गया है। झांसी व बांदा में भी आर्गेनिक आउटलेट की स्थापना कराई गई है। जैविक खेती में जरूरी मृदा में जीवांश कार्बन बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कराई जा रही है। 2019-20 में दिसंबर माह तक 23425 वर्मी कम्पोस्ट यूनिट की स्थापना कराई जा रही है।