{"_id":"60b6157b8ebc3e201b7abb66","slug":"up-70-tehsildars-became-deputy-collectors-promotion-order-issued-state-public-service-commission-had-sent-a-recommendation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 70 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, पदोन्नति आदेश जारी, राज्य लोक सेवा आयोग ने भेजी थी संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 70 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, पदोन्नति आदेश जारी, राज्य लोक सेवा आयोग ने भेजी थी संस्तुति
Tue, 01 Jun 2021 04:40 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:40 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने 70 तहसीलदारों की डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने पंचायत चुनाव से पहले 71 तहसीलदारों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर के पद पर करने की संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने 70 तहसीलदारों की डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिया है। राज्य लोक सेवा आयोग ने पंचायत चुनाव से पहले 71 तहसीलदारों की पदोन्नति डिप्टी कलेक्टर के पद पर करने की संस्तुति शासन को भेजी थी। बाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, जिसकी वजह से पदोन्नति संबंधी कार्यवाही नहीं की गई।
विशेष सचिव नियुक्ति संजय सिंह ने 70 तहसीलदारों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है। एक का आदेश फिलहाल रुक गया है। नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर को अगले आदेशों तक वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नियुक्ति दी गई है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे इन पदोन्नत अफसरों से तहसीलदार के भी कार्य ले सकेंगे। कोविड महामारी सामान्य होने के बाद नई तैनाती दिए जाने की संभावना है।