फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 6000 candidates ran to become constables, burglary could not happen due to tight security arrangements

UP: सिपाही बनने के लिए दौड़े 6000 अभ्यर्थी, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की वजह से नहीं हो सकी सेंधमारी

Mon, 10 Feb 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा सोमवार को पीएसी की 12 वाहिनियों में आयोजित हुई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की वजह से सेंधमारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
UP: 6000 candidates ran to become constables, burglary could not happen due to tight security arrangements
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में पहले दिन करीब 6000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका आयोजन प्रदेश की 12 पीएसी वाहिनियों में कराया, जिसमें सिपाही बनने के लिए अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। फिलहाल किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी अभ्यर्थी द्वारा अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने अथवा परीक्षा में सेंधमारी का प्रकरण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


बता दें कि भर्ती बोर्ड ने दौड़ परीक्षा के पहले चरण के तहत करीब 1.20 लाख अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए थे। सोमवार को परीक्षा का आयोजन 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 8वीं वाहिनी बरेली, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, 6वीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में किया गया।
विज्ञापन


राजधानी की 35वीं वाहिनी में भी सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दौड़ से पहले अभ्यर्थियों के पैरों पर चिप भी बांधी गई थी। वहीं बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल घड़ी का बंदोबस्त भी किया गया था। पुरुष अभ्यर्थियों ने 25 मिनट में 4.8 किमी, जबकि महिला अभ्यर्थियों ने 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी कर अपनी दावेदारी को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में जारी होगा रिजल्ट
सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह में जारी करने की कवायद चल रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी तक होगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा और चरित्र प्रमाण लिए जाएंगे। तत्पश्चात बोर्ड द्वारा मेरिट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी होगा। वहीं दूसरी ओर शेष करीब 40 हजार अभ्यर्थियों की दौड़ परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक देर रात जारी हो सकता है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ है। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उनके गृह जिलों से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed