फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 50 companies of paramilitary forces will be sought from the Center for civic elections

UP News : निकाय चुनाव के लिए केंद्र से मांगेंगे 50 कंपनी अर्धसैनिक बल, एक लाख पुलिस की लगेगी चुनाव में ड्यूटी

Mon, 10 Apr 2023 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीजीपी मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था व अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि दो चरणों में होने वाले मतदान और मतगणना के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने का अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: 50 companies of paramilitary forces will be sought from the Center for civic elections
अर्धसैनिक बल

विस्तार

सरकार निकाय चुनाव शांति से संपन्न कराने के लिए केंद्र से अर्धसैनिक बल की मांग करेगी। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में गृह मंत्रालय ने 40 कंपनी अर्धसैनिक बल मुहैया कराया था। सूत्रों की मानें तो इस बार 50 कंपनी अर्धसैनिक बल भेजने का अनुरोध किया जाएगा। वहीं, प्रदेश पुलिस के करीब एक लाख कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीजीपी मुख्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था व अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि दो चरणों में होने वाले मतदान और मतगणना के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करने का अनुरोध किया जाएगा। सभी जिलों से संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची दोबारा समीक्षा कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वांछितों की गिरफ्तारी, अवैध शराब व असलहों की धरपकड़ के लिए अलग से दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय के साथ जिलों में बने सोशल मीडिया सेल को चुनाव संपन्न होने तक लगातार सतर्कता बरतने और आपत्तिजनक पोस्ट व अफवाहों पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


डिजिटल वालंटियर की लेंगे लेंगे मदद
निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए डिजिटल वालंटियर की मदद ली जाएगी। प्रदेश पुलिस के सी-प्लान एप से जुड़े लाखों लोगों की सहभागिता को भी सुनिश्चित कराया जाएगा। ये लोग हर छोटी-बड़ी घटना की सूचना पुलिस को तत्काल देकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर रहेगी खास नजर
नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी की जाएगी। मतदान के दिन एसएसबी के सहयोग से सीमावर्ती जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन रोक दिया जाएगा, जिससे अवांछनीय तत्व राज्य में प्रवेश न कर सकें। इसके अलावा राज्यों की सीमा पर भी मतदान के दिन पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed