{"_id":"6a5a4ad9b7fe0237fc03e3b9","slug":"up-48-engineers-and-427-personnel-recruited-under-the-skilled-sportspersons-quota-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 48 एसआई व 427 सिपाही के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की हुई भर्ती, पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 48 एसआई व 427 सिपाही के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की हुई भर्ती, पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया परिणाम
Fri, 17 Jul 2026 09:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड ने वर्ष 2023 की कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 48 उपनिरीक्षक (एसआई नागरिक पुलिस) और 427 सिपाहियों के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने सफल अभ्यर्थियों को चयन के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड ने वर्ष 2023 की कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। एसआई नागरिक पुलिस के 91 पदों (56 पुरुष एवं 35 महिला) के सापेक्ष चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इनमें से योग्य पाए गए 43 अभ्यर्थियों (23 पुरुष और 20 महिला) का अंतिम चयन किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, यूपी सरकार से मांगा और समय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिन्नू और मनीष, चढ़ावा चोरी मामले में होगी गहन पूछताछ
वहीं सिपाही नागरिक पुलिस एवं पीएसी के कुल 546 पदों के सापेक्ष 427 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 280 पुरुष और 147 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुरुष अभ्यर्थियों में 148 का चयन नागरिक पुलिस व 132 का चयन पीएसी के लिए किया गया है। यह भर्ती 25 खेल विधाओं में आयोजित की गई थी, जिसमें पुरुषों की 25 और महिलाओं की 23 खेल विधाएं शामिल थीं।
बोर्ड ने 27 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल चयन सूची में भी रखा है। इनमें एसआई नागरिक पुलिस के सात, सिपाही नागरिक पुलिस के 19 और पीएसी का एक अभ्यर्थी शामिल है।