फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 290 government inter colleges in the state get regular principals, list of newly appointed principals rele

यूपी: प्रदेश के 290 राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले नियमित प्रधानाचार्य, जारी हुई नवनियुक्त प्रिंसिपलों की सूची

Thu, 30 Jul 2026 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Jul 2026 09:41 PM IST
सार

GIC Principal: प्रदेश के 290 राजकीय इंटर कॉलेजों में नियमित प्रधानाचार्य मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इनका तैनाती आदेश जारी किया। 

विज्ञापन
UP: 290 government inter colleges in the state get regular principals, list of newly appointed principals rele
राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले नियमित प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के 290 राजकीय इंटर कॉलेजों को बृहस्पतिवार को नियमित प्रधानाचार्य मिले। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इनका तैनाती आदेश जारी किया। अभी तक यहां पर प्रभारी के माध्यम से काम लिया जा रहा था। इसके साथ ही विभाग ने कुल 326 समूह ख में पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों को तैनाती दी है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महिला व पुरुष संवर्ग में कार्यरत प्रधानाध्यापक पद से समूह ख में पदोन्नति पाने वालों को पदस्थापित किया गया है। इसके तहत 142 राजकीय महिला इंटर कॉलेज में और 148 पुरुष राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 17 महिला व 19 पुरुष को सह जिला विद्यालय निरीक्षक, राज्य शिक्षा संस्थान में सहायक उप शिक्षा निदेशक व सहायक निदेशक, आंग्ला भाषा शिक्षण संस्थान में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर, मंडलीय मनोवैज्ञानिक, प्रवक्ता कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, एससीईआरटी में सहायक उप शिक्षा निदेशक आदि पदों पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed