फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 28 pilgrims from Lucknow stranded in Iran returned to Delhi, will arrive in the city on Sunday morning; re

यूपी: ईरान में लखनऊ के फंसे 28 जायरीन दिल्ली लौटे, रविवार की भोर में आएंगे शहर; नौ जून से थे फंसे

Sat, 21 Jun 2025 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Jun 2025 07:45 PM IST
सार

Iran-Israel war: ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद शहर में फंसे लखनऊ के 28 जायरीन वतन लौट आए हैं। वह रात में दिल्ली से निकल चुके हैं। वह सुबह भोर में लखनऊ आ जाएंगे। 

विज्ञापन
UP: 28 pilgrims from Lucknow stranded in Iran returned to Delhi, will arrive in the city on Sunday morning; re
ईरान से लगातार वतन वापसी का सिलसिला जारी है। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद शहर में फंसे लखनऊ के मेहंदी ट्रैवल के माध्यम से भेजे गए 18 लोगों समेत 28 जायरीन का एक ग्रुप शनिवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। पिछले तीन दिनों से फंसे इस ग्रुप के भारत आने के बाद जायरीन और उनके परिवार के लोग खासे खुश हैं।

विज्ञापन


शहर के मेहंदी टूर एण्ड ट्रैवल्स के मैनेजर अकील जाफर रिजवी ने बताया कि उनके माध्यम से 27 मई को 28 जायरीन का एक ग्रुप जियारत के लिए बनारस के मौलाना सैयद नदीम असगर रिजवी के नेतृत्व में लखनऊ से ईराक गया था। वहां जियारत करते हुए यह ग्रुप नौ जून को ईरान पहुंच गया था। 18 जून को तेहरान से दिल्ली वापस आना था, लेकिन ईरान और इस्राइल के बीच हालात तनावपूर्ण होने के कारण ईरान के कुम शहर में सभी फंस गए थे। भारतीय दूतावास के मांगने पर सूची दो दिन पहले उपलब्ध करा दी गई थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद भारतीय दूतावास के लोगों ने तीन दिन पहले उनसे संपर्क कर उन्हें अपनी निगरानी में ले लिया था। ग्रुप की अगुवाई कर रहे मौलाना नदीम से सुबह बात होने के बाद स्पष्ट हो गया था कि ग्रुप में शामिल सभी 28 लोग भारतीय दूतावास के माध्यम से शनिवार शाम 4:30 बजे तक दिल्री एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। इसके बाद से ही ईरान में फंसे जायरीन व उनके परिजन खासे खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ग्रुप में शामिल शहर के ठाकुरगंज निवासी डॉ. आजिल अब्बास जैदी की पत्नी समन यूसुफ भी शामिल हैं। डॉ. आजिल अब्बास जैदी ने बताया कि तीन दिन बाद शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पत्नी से उनकी बात हुई। पत्नी ने फोन कर बताया कि वह लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। वहां फार्मेल्टी पूरी करने के बाद वह लोग बस से सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएंगे।

लखनऊ के यह जायरीन ईरान से लाए जा चुके दिल्ली

रियाजुल हसन, फातिमा मरियम, हाशमी बानो रिजवी, रईस बानो रिजवी, नाजनीन बानों रिजवी, कनीज, खुशनूद, तासकीन हैदर, फरजाना मिर्जा, रूही बेगम, फरहा, हुमा फातिमा, अजहर अब्बास मुसवी, रजिया अजमत, आशिफ सैयद हसन, समन यूसुफ, शहाना रिजवी, सामिया यूसुफ।

लखनऊ के 17, हरदोई के दो जायरीन का एक अन्य ग्रुप की वापसी आज

 शहर के लब्बैक टूर एण्ड ट्रैवल्स के मैनेजर औरिया जाफर ने बताया कि उनके माध्यम से 19 जायरीन का एक ग्रुप 27 मई को लखनऊ से गया था। ईराक और ईरान में जियारत पूरी करने के बाद इस ग्रुप को 18 जून को वापस अपने वतन आना था, लेकिन ईरान और इस्राइल में युद्ध के चलते सभी जायरीन कुम पहुंच कर फंस गए थे। ग्रुप की अगुवाई कर रहे इरफान हुसैन ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास के लोगों की निगरानी में ईराक के मशहद शहर स्थित एक होटल में हैं। दूतावास के लोगों ने आज देर रात अथवा रविवार सुबह तक भारत भेजने की बात कही है। वतन वापसी की जगी इस उम्मीद से सभी खुश हैं।

लब्बैक टूर ग्रुप के यह 19 जायरीन आज आ सकते हैं दिल्ली

अली कमाल, अनाबिया, बाकर, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निघत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया और जफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed