फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 26 EV charging stations will be installed on 4 expressways.

UP: चार एक्सप्रेसवे पर जल्द बनेंगे 26 चार्जिंग स्टेशन, ई-वाहनों का सफर होगा आसान

Mon, 01 Jul 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Jul 2024 12:04 AM IST
सार

ईवी पॉलिसी 2022 के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 8-8 और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 2 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

विज्ञापन
UP: 26 EV charging stations will be installed on 4 expressways.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चार एक्सप्रेसवे पर ई-वाहनों के लिए जल्द ही चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। पहले चरण में आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 26 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। उप्र. एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के अनुसार पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 14 जनसुविधा परिसर भी विकसित होंगे।

विज्ञापन


यूपी ईवी पॉलिसी 2022 के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 8-8 और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 2 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना होगी। चार्जिंग स्टेशनों की कार्यदायी फर्म मेसर्स अदाणी टोटल एनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड है। चार्जिंग की दरें फिलहाल तय नहीं हैं, लेकिन यूपीडा के अधिकारियों ने इस पर सीएम से चर्चा की है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि दरें जल्द ही तय हो जाएंगी। चार्जिंग स्टेशनों के विद्युत कनेक्शन के लिए लाइन निर्माण और कनेक्शन जारी करने की अनुमानित लागत तकरीबन 9.37 करोड़ रुपये आंकी गई है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 2 जनसुविधा परिसरों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए मेसर्स भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चयन हो चुका है, शेष 12 का निर्माण ईपीसी मॉडल पर यूपीडा कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed