फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 22 trains on Gonda route to be disrupted from December 1st, traffic blocked for railway line commissioning

यूपी: एक दिसंबर से गोंडा रूट की 22 ट्रेनों का संचालन होगा बाधित, रेलवे लाइन कमीशनिंग के लिए ट्रैफिक ब्लॉक

Fri, 21 Nov 2025 07:27 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 07:27 PM IST
सार

लखनऊ में घाघरा से चौकाघाट के बीच तीसरी रेलवे लाइन की कमीशनिंग के लिए लिए गए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 1 से 4 दिसंबर तक 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कई को रास्ते में 45 से 75 मिनट तक रोककर संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: 22 trains on Gonda route to be disrupted from December 1st, traffic blocked for railway line commissioning
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में घाघरा से चौकाघाट के बीच तीसरी रेलवे लाइन कमीशनिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस कारण एक से चार दिसंबर के बीच 22 ट्रेनों का संचालन बाधित होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 55091 व 55092 गोंडा सीतापुर सिटी एक्सप्रेस चार व पांच दिसंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में तीन दिसंबर को 15212 अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस, 12598 मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस, 15652 जम्मूतवी गुवाहाटी, 15707 कटिहार अमृतसर, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से बाराबंकी, अयोध्या कैंट, मनकापुर के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन


पहली दिसंबर को 15532 अमृतसर सहरसा एक्सप्रेस, 06529 बंगलूरू गोमतीनगर, चार दिसंबर को 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस तथा दो दिसंबर को 12512 तिरुवनंतपुरम गोरखपुर एक्सप्रेस उपरोक्त मार्ग से ही चलेगी। यह ट्रेनें गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ ने आगे बताया कि 15653 गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस, 55091 गोंडा सीतापुर सिटी, 02569 दरभंगा नई दिल्ली ट्रेनें तीन दिसंबर को, 15530 आनंद विहार सहरसा जंक्शन, 15070 ऐशबाग गोरखपुर, 02563 बरौली नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 15032 लखनऊ गोरखपुर, 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस चार दिसंबर को, 55091 गोंडा सीतापुर सिटी, 15098 जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस दो दिसंबर को रास्ते में पौन घंटे से लेकर सवा घंटे तक रोककर चलाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed