{"_id":"67cc634f3c2fc04504023a0b","slug":"up-21-thousand-anganwadi-workers-will-soon-be-deployed-in-the-state-more-than-6-69-lakh-applications-were-re-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 6.69 लाख से अधिक आए थे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 6.69 लाख से अधिक आए थे आवेदन
Sat, 08 Mar 2025 10:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:21 PM IST
सार
Anganwadi workers: प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में प्रकिया तेज हो गई है।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी में भर्ती प्रक्रिया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग इसे गति दे रहा है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं मुरादाबाद और प्रयागराज में प्रक्रिया आंशिक पूरी हुई है। शेष 68 जिलों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 53 जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक दोनों तरीके से सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन