फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 2.14 crore duplicate voters yet to be verified, names of so many found two-three times

UP : अभी तक 2.14 करोड़ डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन नहीं, इतनों के नाम मिले हैं दो-तीन बार

Fri, 31 Oct 2025 10:04 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 10:04 PM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 2 करोड़ 27 लाख 33 हजार 769 डुप्लीकेट मतदाताओं में से अभी तक 13 लाख 28 हजार 419 मतदाताओं का ही अभी तक सत्यापन हो सका है।

विज्ञापन
UP: 2.14 crore duplicate voters yet to be verified, names of so many found two-three times
मतदाता सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, घटाने या संशोधन करने की अवधि खत्म हो चुकी है, पर अभी तक 2.14 करोड़ डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन ही नहीं हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को 90 लाख 76 हजार 15 ऐसे मतदाता चिह्नित करके भेजे थे, जिनके नाम, पिता के नाम और लिंग समान थे। इन मतदाताओं के नाम दो-तीन बार सूची में थे, जिससे कुल डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 27 लाख 33 हजार 769 निकली।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इन्हीं डुप्लीकेट मतदाताओं का उनके आधार से मिलान करने के लिए ग्राम व ब्लॉक वार सूची जिलों को भेजी थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि जिन मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा गांवों में मिलें, उन्हें जांच की प्रक्रिया पूरी करते हुए हटाया जाए। इसके लिए 30 सितंबर से 13 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। यहां बता दें कि अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए फाइनल मतदाता सूची 15 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 2 करोड़ 27 लाख 33 हजार 769 डुप्लीकेट मतदाताओं में से अभी तक 13 लाख 28 हजार 419 मतदाताओं का ही अभी तक सत्यापन हो सका है। इनमें 11 लाख 64 हजार 744 मतदाता सत्यापित बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, 1 लाख 63 हजार 675 मतदाताओं के नाम सूचियों से हटाए गए हैं। इस तरह से देखे हैं कि आयोग ने डुप्लीकेट मतदाताओं की जो सूची जिलों को भेजी थी, उसमें से 94 प्रतिशत मतदाताओं का जिला स्तर पर अभी तक सत्यापन ही नहीं किया गया। इसे आयोग के निर्देशों को गंभीरता से न लेना बताया जा रहा है।


विधानसभा की मतदाता सूची से स्थानीय निकाय में 50 लाख ज्यादा वोटर
आयोग के सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा-लोकसभा चुनाव की मतदाता सूचियों में जितने कुल वोटर हैं, स्थानीय निकायों (नगर व ग्राम) की मतदाता सूचियों में उससे करीब 50 लाख ज्यादा वोटर दर्ज हैं। अगर ढंग से सत्यापन हो जाए तो पंचायत चुनाव की सूचियों में इससे ज्यादा डुप्लीकेट और फर्जी वोट कटेंगे। स्थिति यह है कि एक ही मतदाता का नाम कई-कई ग्राम पंचायतों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed