फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 16016 new corona patients found in the state, three patients died, 12 more students infected in Lucknow

यूपी : प्रदेश में मिले कोरोना के 16016 नए मरीज, तीन मरीजों की मौत, लखनऊ में 12 और छात्र संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jan 2022 09:04 PM IST
सार

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 254044 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 16016 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक कुल 95805123 सैम्पल की जांच की गई है। एक्टिव 84440 केस में 82412 लोग होम आइसोलेशन में हैँ।

विज्ञापन
UP: 16016 new corona patients found in the state, three patients died, 12 more students infected in Lucknow
corona - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में 16016 नए मरीज मिले है, जबकि 2554 डिस्चार्ज हो चुके हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर में एक और मेरठ में दो मरीजों की मौत हुई है। अब 84440 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 254044 सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 16016 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में अब तक कुल 95805123 सैम्पल की जांच की गई है। एक्टिव 84440 केस में 82412 लोग होम आइसोलेशन में हैँ।

विज्ञापन


कहां कितने मरीज मिले
लखनऊ में 2209, गौतमबुद्ध नगर में 1817, गाजियाबाद में 1887, मेरठ में 1203, वाराणसी में 666, आगरा में 781, मुरादाबाद में 531, कानपुर नगर में 422, प्रयागराज में 433, मथउरा में 302, गोरखपुर में 347, मुजफ्फरनगर में 380, बुलंदशहर ेमं 252, सहारनपुर में 198, अलीगढ़ में 259, झांसी में 342, बरेली में 197, बाराबंकी में 170, बिजनौर में 176, रामपुर में 206, हापुड़ में 139, मैनपुरी में 181, अयोध्या में 118, हरदोई में 115, बदायूं में 116, शाहजगांपुर में 119, फिरोजाबाद में 131, सुल्तानपुर में 112 मरीज मिले हैं। अन्य जिलोंमें 100 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


तेजी से चल रहा है टीकाकरण
प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। प्रदेश में कुल 24 करोड़ 91 हजार 529 डोज दी गई है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13 करोड़ 54 लाख 55 हजार 942 दी गई है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.88 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8 करोड़ 31 लाख 73 हजार 93 दी गई है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21 करोड़ 86 लाख 29 हजार 35 डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 43 लाख 55 हजार 278 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 31.08 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 69 हजार 636 प्रीकॉशन डोज दी गई है।


12 और छात्र संक्रमित
लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास के 12 और छात्र संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में अब तक 60 से अधिक छात्र संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ महमूदाबाद, तिलक गर्ल्स, कैलाश गर्ल्स व निवेदिता गर्ल्स छात्रावास के विद्यार्थियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इक्का-दुक्का विद्यार्थियों के पॉजिटिव निकलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राएं की बृहस्पतिवार को कोविड जांच करवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed