फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 15 lakh candidates applied to become Inspector

यूपी : दरोगा बनने के लिए 15 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

Thu, 17 Jun 2021 06:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Jun 2021 06:43 PM IST
सार

कोरोना काल के कारण आवेदन भरने की तिथि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने दो बार बढ़ाई। एक अप्रैल से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 15 जून तक चली। 

विज्ञापन
UP: 15 lakh candidates applied to become Inspector
यूपी पुलिस

विस्तार

पुलिस में दरोगा बनने के लिए पंद्रह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब तक की सबसे लंबी चली आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। कोरोना काल के कारण आवेदन भरने की तिथि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने दो बार बढ़ाई। एक अप्रैल से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 15 जून तक चली। 

विज्ञापन


 प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों के लिए अब तक 15 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया उप निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 25 फरवरी को निकला था। पहले एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इसी अवधि में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई, जिसके कारण आवेदन की अवधि बढ़ाकर 30 मई तक कर दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया और 15 जून तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई। आवेदन की प्रक्रिया को इससे आगे ले जाना संभव नहीं है क्योंकि अभी परीक्षाएं करानी है, दौड़ करानी है और अभिलेखों का सत्यापन कराना है। भर्ती बोर्ड का प्रयास है कि दिसंबर से पहले यह सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed