{"_id":"69ca52735a344b50dd0c76c6","slug":"up-15-candidates-from-ambedkar-nagar-are-successful-in-up-pcs-2024-pooja-tiwari-got-seventh-rank-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी पीसीएस 2024 में अंबेडकरनगर के 15 अभ्यर्थी सफल, पूजा तिवारी को मिली सातवीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी पीसीएस 2024 में अंबेडकरनगर के 15 अभ्यर्थी सफल, पूजा तिवारी को मिली सातवीं रैंक
Mon, 30 Mar 2026 04:07 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:07 PM IST
सार
यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में 15 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पूजा तिवारी कुशीनगर में वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश तिवारी की पुत्री हैं। वर्तमान में पूजा गोरखपुर से पीएचडी कर रही हैं।
विज्ञापन
पूजा तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित यूपी पीसीएस 2024 के परीक्षा परिणाम में जनपद अंबेडकरनगर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बार कुल 15 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। इनमें पूजा तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 7वीं रैंक प्राप्त की है। पूजा की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
टांडा तहसील क्षेत्र के आराजी तेंदुआ गांव की पूजा तिवारी ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पर पद चयनित हुई हैं। पूजा तिवारी कुशीनगर में वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत सत्य प्रकाश तिवारी की पुत्री हैं। वर्तमान में पूजा गोरखपुर से पीएचडी कर रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन-नियुक्ति पत्र, बोले-अब समय पर मिलेगा रियलटाइम डाटा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या की अनामिका ने हासिल की चौथी रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर; सेल्फ स्टडी से मिली सफलता
इनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई थी। सम्मनपुर के जैनापुर की सृष्टि चौधरी का चयन 26वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर हुआ है। वहीं, बीते दिनों यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चौकीदार के पुत्र विपिन देव यादव यूपी पीसीएस में वर्किंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं।