{"_id":"69ca05651e190c38e8024644","slug":"cm-yogi-to-disburse-scholarships-worth-3-350-crore-to-28-lakh-students-anganwadi-workers-also-receive-gift-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन-नियुक्ति पत्र, बोले-अब समय पर मिलेगा रियलटाइम डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन-नियुक्ति पत्र, बोले-अब समय पर मिलेगा रियलटाइम डाटा
Mon, 30 Mar 2026 12:26 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:26 PM IST
सार
राजधानी में लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात दी। साथ ही नव नियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित की। इनमें बच्चों की लंबाई और वजन मापने वाले उपकरण शामिल हैं। इससे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम य़ोगी ने कहा कि 'मैं विभाग से कह रहा था कि हर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास स्मार्टफोन होना चाहिए। हमारी महिला कार्यकत्री जो मेहनत करती हैं, उसका रियलटाइम डाटा हमें समय पर नही मिल पाता। इसकी वजह से डाटा अपलोड न होने की स्थिति में हमारी रैंकिंग कम रहती है। इसलिए, सभी को स्मार्टफोन देना आवश्यक है।
विज्ञापन