{"_id":"620929b9baf8a11a25359ccc","slug":"up-1432-new-corona-patients-found-seven-patients-died-203-cases-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : कोरोना के 1432 नए मरीज मिले, सात मरीजों की मौत, लखनऊ में 203 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : कोरोना के 1432 नए मरीज मिले, सात मरीजों की मौत, लखनऊ में 203 केस
Sun, 13 Feb 2022 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Feb 2022 09:24 PM IST
सार
राहत की बात है कि संक्रमण दर घटकर 0.76 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में 2481 मरीज ठीक भी हुए हैं। नए मिले मरीजों में सर्वाधिक लखनऊ में 203 मामले सामने आए हैं। झांसी में 74, गौतमबुद्धनगर में 81, वाराणसी में 63 और बदायूं में 64 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में रविवार को 1432 नए कोरोना मरीज मिले हैं और सात मरीजों की मौत हुई है। अब प्रदेश में 14,214 एक्टिव केस बचे हैं। राहत की बात है कि संक्रमण दर घटकर 0.76 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में 2481 मरीज ठीक भी हुए हैं। नए मिले मरीजों में सर्वाधिक लखनऊ में 203 मामले सामने आए हैं। झांसी में 74, गौतमबुद्धनगर में 81, वाराणसी में 63 और बदायूं में 64 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 50 से कम मरीज हैं, जबकि 33 जिलों में 10 से कम मरीज मिले।
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना के 203 नए केस, एक मौत
लखनऊ में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, पर मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। रविवार को 203 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिस मरीज की जान गई, उसे अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। वहीं, 402 लोगों ने वायरस को मात दी। तीसरी लहर में अब तक 31 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, तीनों लहर को मिलाकर लखनऊ में 2682 मौतें हो चुकी हैं। इस समय 2504 सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ टीके की डोज लेना बेहद जरूरी है। वहीं, जिनका बूस्टर डोज का समय आ गया है वे इसे जरूर लें।
विज्ञापन