फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 14 Lakhpati Didis from UP will participate in the Republic Day parade as special guests.

यूपी: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां, विशेष अतिथि के तौर पर करेंगी प्रतिभाग

Sat, 27 Dec 2025 11:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Dec 2025 11:13 PM IST
सार

यूपी की ये लखपति दीदियां राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने वाले ये महिलाएं जहां खुद सफलता की नयी ऊंचाइयां छू रही हैं। वहीं, गाँव देहात में महिलाओ के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित हो रही है।

विज्ञापन
UP: 14 Lakhpati Didis from UP will participate in the Republic Day parade as special guests.
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित परेड में यूपी में महिलाओं के आत्मनिर्भरता के उड़ान की भी झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए यूपी की 14 लखपति दीदियों को परेड में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। प्रदेश में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने वाले ये महिलाएं जहां खुद सफलता की नयी ऊंचाइयां छू रही हैं। वहीं, गाँव देहात में महिलाओ के लिए प्रेरणास्रोत भी साबित हो रही है।

विज्ञापन


इस परेड में आत्मविश्वास, मेहनत और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग से आत्मनिर्भर बनने वाली बिजनौर जिले की ऋतु हलदर और सुमन रानी इस परेड में महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल पेश करेंगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन सभी दीदियों का गणतन्त्र दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बुलाए जाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि यह यूपी के साथ ही स्वंय सहायता समूहों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आमंत्रित दीदियों को दिल्ली ले जाने व अन्य व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ऋतु हलदर और सुमन रानी द्वारा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के साथ-साथ जिले का पारंपरिक वुड क्राफ्ट भी परेड के दौरान प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड में शामिल होंगी ये लखपति दीदियां
गुडिया देवी- रायबरेली, राजकुमारी देवी व मंशा देवी- गोरखपुर, आशा गुप्ता- देवरिया, दुर्गेश तिवारी- बलिया, निर्मला देवी- चित्रकूट, अनुपमा सिंह व मोनिका-संभल, मनमति व विजेता कुमारी- इटावा, प्रवेश कुमारी-झांसी, ऋतु हलधर व सुमन रानी- बिजनौर व सरिता देवी- कौशांबी।


’संघर्ष से संबल तक-ऋतु-सुमन की आत्मनिर्भर उड़ान’
परेड के दौरान बिजनौर की ऋतु और सुमन के आत्मनिर्भरता की कहानी खास आकर्षण होगा। कभी आर्थिक तंगी और पारिवारिक कठिनाइयों से जूझ रहीं ऋतु और सुमन अब एक सफल महिला उद्यमी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आजीविका का साधन विकसित किया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी मेहनत और उपलब्धियों को देखते हुए प्रशासन ने दोनों को ‘लखपति दीदी क्लब’ में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed