{"_id":"60b913eb32ea0b379d1e3a1b","slug":"up-1376-patients-of-black-fungus-instructions-to-maintain-contact-with-medical-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : ब्लैक फंगस के 1376 मरीज, मेडिकल कॉलेजों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : ब्लैक फंगस के 1376 मरीज, मेडिकल कॉलेजों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश
Thu, 03 Jun 2021 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:09 PM IST
सार
ब्लैक फंगस नियंत्रण के लिए एसजीपीजीआई में बनी 12 सदस्यीय कोर कमेटी को सक्रिय कर दिया गया है। कमेटी को मेडिकल कॉलेजों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को इनकी संख्या 1376 हो गई। ऐसे में ब्लैक फंगस नियंत्रण के लिए एसजीपीजीआई में बनी 12 सदस्यीय कोर कमेटी को सक्रिय कर दिया गया है। कमेटी को मेडिकल कॉलेजों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना वायरस का असर लगातार कम हो रहा है। रिकवरी की दर करीब 97.4 फीसदी हो गई है, लेकिन अब ब्लैक फंगस ने चुनौती बढ़ा दी है। इसके मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम को सक्रिय रहने के लिए कहा है। मालूम हो कि एसजीपीजीआई में 12 सदस्यीय कमेटी बनी है। यह कमेटी सभी मेडिकल कॉलेजों को परामर्श दे रही है। एसजीपीजीआई में 40, केजीएमयू में 265, लोहिया संस्थान में 34 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी तरह अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी प्रतिदिन चार से पांच मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन