फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Burgundy, purple, and blue emerge victorious

Lucknow News: बरगंडी, पर्पल और ब्ल्यू को मिली जीत

Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Burgundy, purple, and blue emerge victorious
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में द्वितीय अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले सोमवार को खेले गए। इन मुकाबलों में टीम बरगंडी, पर्पल और ब्ल्यू ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। ब्लेज विलो, गोसाईगंज मैदान पर टीम बरगंडी ने टीम सिल्वर को दो विकेट से हराया। टीम सिल्वर 139 रन पर सिमट गई थी। जवाब में बरगंडी ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। यशार्थ दीप मिश्रा ने 40 रन बनाए, जबकि आदित्य गुप्ता और शुभ गोस्वामी ने चार-चार विकेट झटके। सूर्या ग्राउंड पर टीम पर्पल ने टीम पीच को सात विकेट से शिकस्त दी। पीच के 139 रन के जवाब में पर्पल ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पर्पल की ओर से लक्ष्य मिश्रा ने छह ओवर में छह विकेट लिए। वहीं, स्पर्श ने 37 गेंदों पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। योगानंद ग्राउंड पर टीम ब्ल्यू ने टीम ब्लैक को हराया। ब्लैक 88 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में ब्ल्यू ने एक विकेट खोकर 89 रन बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed