{"_id":"68b5a520ff2555527d0669b1","slug":"up-13-pcs-officers-transferred-in-the-state-major-changes-in-lucknow-read-the-list-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में 13 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, लखनऊ में हुए बड़े स्तर पर बदलाव; पढ़िए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में 13 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, लखनऊ में हुए बड़े स्तर पर बदलाव; पढ़िए लिस्ट
Mon, 01 Sep 2025 08:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:38 PM IST
सार
PCS Transfer: शासन ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें में सबसे ज्यादा बदलाव लखनऊ जिले में हैं।
विज्ञापन
एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक राजकुमार मित्तल को अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांसगोमती), लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
राम प्रकाश अपर जिलाधिकारी (वित्त) महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कुंवर पंकज मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त) महोबा, नवीन चंद्र उप जिलाधिकारी उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) मेरठ, ज्योति राय उप निदेशक पशुपालन निदेशालय को अपर जिलाधिकारी (वित्त) बलरामपुर, प्रदीप कुमार अपर जिलाधिकारी (वित्त) बलरामपुर को उप निदेशक पशुपालन निदेशालय, सुनंदू सुधाकरन अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुल्तानपुर को अपर आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है।
विज्ञापन
राकेश सिंह अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) को अपर जिलाधिकारी (वित्त) सुल्तानपुर, कुमार सिंह यादव एसडीएम पवन कुमार एसडीएम बाराबंकी को प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ, राज महोबा को एडीएम (न्यायिक) बाराबंकी, मो. कमर अपर नगर आयुक्त झांसी को उप निदेशक महिला कल्याण निदेशालय, राहुल कुमार यादव प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर नगर आयुक्त झांसी और अंजली गंगवार एसडीएम कासगंज को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ बनाया गया है।
विज्ञापन