फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 121 police sub-inspectors promoted to inspectors in the state; see the complete list here...

UP: प्रदेश में पुलिस के 121 दारोगाओं का प्रमोशन, बनाए गए इंस्पेक्टर, 384 मुख्य आरक्षी बने उपनिरीक्षक

Mon, 02 Feb 2026 07:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में पदोन्नति का बड़ा फैसला हुआ है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत प्रदेश के 121 उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
UP: 121 police sub-inspectors promoted to inspectors in the state; see the complete list here...
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने नागरिक पुलिस के 121 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। वहीं 384 मुख्य आरक्षियों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2025 की रिक्तियों के सापेक्ष पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए कर्मियों के नाम डीजीपी मुख्यालय को मुहैया कराए गए थे, जिसके बाद डीआईजी स्थापना अखिलेश कुमार चौरसिया ने पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने वालों में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रामस्वरूप, सुनील कुमार सिंह, जयकरन सिंह, प्रमोद कुमार यादव, आशीष त्रिवेदी और संतोष कुामर पटेल शामिल हैं। वहीं 186 उपनिरीक्षकों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया, जबकि 82 का लिफाफा उनके खिलाफ जांच प्रचलित होने की वजह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह 4 मुख्य आरक्षी भी पदोन्नति के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए, जबकि 30 का लिफाफा बंद रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed