फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP-112 telemarketer died after drowning in lake and was seen going alone in CCTV In Lucknow

UP News: झील में डूबने से हुई थी यूपी-112 की टेलीकॉलर की मौत, सीसीटीवी में अकेले जाते दिखी; पुलिस कर रही जांच

Tue, 18 Mar 2025 11:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 11:11 AM IST
सार

लखनऊ में यूपी-112 की टेलीकॉलर की मौत झील में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। टेलीकॉलर सीसीटीवी में अकेले जाते दिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
UP-112 telemarketer died after drowning in lake and was seen going alone in CCTV In Lucknow
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में यूपी-112 में कार्यरत टेलीकॉलर प्रियंका की मौत डूबने से हुई थी। इसकी पुष्टि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। परिजन शव लेकर सीतापुर गांव चले गए। परिजनों ने खुलकर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस प्रियंका के परिचित प्रियांशु और एक युवक से पूछताछ कर रही है। पर दोनों से अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


एसीपी विभूतिखंड राधारमण सिंह ने बताया कि फुटेज में प्रियंका अकेले ही कठौता झील की तरफ जाती हुई नजर आई थीं। अभी तक की जांच में ऐसा लग रहा है कि प्रियंका ने झील में कूदकर जान दी है। पर आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। एसीपी ने बताया कि प्रियंका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली गई है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि प्रियंका ने प्रेम-प्रसंग के चलते खुदकुशी की है, पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

भाई ने की गहन जांच की मांग

सीतापुर के संदना करसेहड़ा गांव निवासी प्रियंका डेढ़ साल से यूपी-112 में बतौर टेलीकॉलर काम कर रही थीं। वह चिनहट की गंगा विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थीं। परिवार में पिता किसान जयपाल, मां सुशीला देवी और दो भाई विवेक व रचित हैं। रचित ने चिनहट पुलिस से गहन जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed