फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP 112 soldiers saved 57 lives in 3 months

यूपी 112 के जवानों ने 3 माह में बचाई 57 लोगों की जान

Wed, 23 Sep 2020 02:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
UP 112 soldiers saved 57 lives in 3 months
up 112 - फोटो : amar ujala
यूपी 112 के पीआरवी जवानों ने जून से अगस्त के दौरान 57 लोगों की जिंदगी बचाई है। ऐसे जवानों को ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित किया जा रहा है। यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि सीतापुर के जिगिनिया शिवराजपुर गांव में 19 अगस्त को एक किसान के घर की दीवार अचानक गिर गई जिसके नीचे उसके तीन बच्चे और कुछ जानवर दब गए।
विज्ञापन


यूपी-112 की पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों और जानवरों को निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया। ऐसे ही गाजीपुर जिले के मोहमदाबाद में 9 जुलाई को एक राहगीर को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी थी। इसकी जानकारी पर पीआरवी ने घायल युवक 40 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अंबेडकरनगर के गांव रायगंज में 27 जुलाई को एक महिला को सांप ने काट लिया था। सूचना पर पीआरवी जवानों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी भीटी पहुंचाकर उसकी जान बचाई। 
विज्ञापन


इसी तरह शामली के दभेड़ी गांव के पास 15 जून की रात एक किसान हार्ट अटैक से बेहोश हो गया। पीआरवी 3014 के जवानों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराके जान बचाई। सुल्तानपुर के पलहीपुर गांव में 19 जुलाई को तालाब में डूब रहे व्यक्ति को पीआरवी जवानों ने बचाया। पीआरवी की त्वरित सहायता से कई लोगों के जीवन की रक्षा हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed