फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 10 new colleges recognized by Ayurvedic Medical Council, there will be no loss of seats due to joining of new Ayurvedic colleges

यूपी : आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद से 10 नए कॉलेजों को मान्यता, नए आयुर्वेदिक कॉलेजों के जुड़ने से नहीं होगा सीटों का नुकसान

Fri, 04 Mar 2022 01:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 PM IST
सार

यूपी नीट आयुष 2022 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होने से पहले केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी।

विज्ञापन
UP: 10 new colleges recognized by Ayurvedic Medical Council, there will be no loss of seats due to joining of new Ayurvedic colleges
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में आयुष चिकित्सा में प्रवेश की काउंसिलिंग में 12 कॉलेजों की मान्यता निरस्त होने से कम हुई सीटों की भरपाई हो गई है। इनमें से दो कॉलेजों को जहां कोर्ट से राहत मिल गई है, वहीं 10 नए कॉलेजों को केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद से मान्यता मिल गई है। ऐसे में काउंसिलिंग में इस साल बीएएमएस की सीटें कम नहीं होंगी।

विज्ञापन


दरअसल, यूपी नीट आयुष 2022 के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होने से पहले केंद्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद ने 12 निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी। इसके विरोध में धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मथुरा और श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर वाराणसी ने हाईकोर्ट में अपील कर दी। इन दोनों कॉलेजों को हाईकोर्ट से काउंसिलिंग में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। साथ ही 10 नए निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों को भी परिषद की मान्यता मिल गई है। ऐसे में इन्हें भी दूसरे चरण की काउंसिलिंग में शामिल कर लिया गया है। आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि नए कॉलेजों की मान्यता और दो को कोर्ट से राहत मिलने से इस साल की काउंसलिंग में कॉलेजों की संख्या व सीटों में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन नए कॉलेजों को मिली मान्यता
बाबू युवराज सिंह मेडिकल कॉलेज लखनऊ,  गुरु गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज गोरखपुर,  नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज आगरा, आम्रपाली मेडिकल कॉलेज उन्नाव,  फ्यूचर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बरेली, आईआईएमटी मेडिकल कॉलेज मेरठ, कृतिका आयुर्वेदिक कॉलेज बरेली, रूहेलखंड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बरेली, रामा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज कानपुर व आईटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज महराजगंज में भी दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आयुष कॉलेज और सीटों की स्थिति
प्रदेश में आठ सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों में 600 और 60 निजी मेडिकल कॉलेजों में 4730 सीटें हैं। इसी तरह होम्योपैथिक की नौ सरकारी कॉलेजों में 1101 और दो निजी कॉलेजों में 200, यूनानी की दो सरकारी कॉलेजों में 150 और 12 निजी कॉलेजों में 670 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed