{"_id":"64a547a547b2e852fe006073","slug":"unsocial-elements-broken-the-idol-of-ambedkar-in-bakshi-ka-talab-in-lucknow-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से संभाला
Wed, 05 Jul 2023 06:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (बख्शी का तालाब) लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jul 2023 06:13 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ दी जिससे हंगामा हो गया। आशंका है कि अशांति फैलाने के इरादे से प्रतिमा भंजन किया गया था।
विज्ञापन
प्रतिमा की उंगली तोड़ दी गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के बरगदी कला गांव में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। मामले में देर शाम तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बरगदी कला गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गांव के सूरज के मुताबिक मंगलवार सुबह पार्क की तरफ गए तो देखा कि प्रतिमा के दाएं हाथ की उंगली टूटी है। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग जुट गए। गांव के दीपराज के मुताबिक मामला बिगड़ता देख इटौंजा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव पहुंची तो उसके सामने भी ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
पुलिस ने इन्हें शांत करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। आशंका है कि अराजकतत्वों ने अशांति फैलाने के लिए रात के अंधेरे में प्रतिमा में तोड़फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन