फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnao rape: cm yogi Adityanath demands SIT report today evening

उन्नाव रेप केस: एक्शन में यूपी सरकार, सीएम ने आज शाम तक SIT से मांगी रिपोर्ट

Wed, 11 Apr 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Apr 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Unnao rape: cm yogi Adityanath demands SIT report today evening
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इस पूरे प्रकरण से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि विशेष जांच समिति (एसआईटी) मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर आज शाम तक अपनी रिपोर्ट दे। उन्होंने कहा है कि इस मामले में दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि एडीजी लखनऊ राजीव कृष्ण के पर्यवेक्षण में एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच सदस्यी टीम इस पूरे प्रकरण के साथ पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो जांच टीम गठित की गई है उसमें एसपी क्राइम लखनऊ दिनेश सिंह के अलावा यूपी 100 पुलिस उपाधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर जेपी यादव और इंस्पेक्टर अवधेश के साथ बाराबंकी में तैनात इंस्पेक्टर अक्षय कुमार हैं। 

जांच टीम को अधिकार दिया गया है कि वह किसी एक्सपर्ट को साथ में लेना चाहे तो ले सकते हैं। यह टीम 3 और 4 अप्रैल को दर्ज मुकदमों के साथ जो भी आरोप पीड़ित पक्ष के हैं, उन सबके बारे में जांच और विवेचना की कार्रवाई करेगी। इस दौरान उन्नाव पुलिस सभी तरह के दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध कराएगी।

Unnao rape: cm yogi Adityanath demands SIT report today evening
वहीं डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के आरोप में विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, उसमें हत्या की धारा 302 को जोड़ दिया गया है। 

इस मामले में चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अतुल सेंगर के पिछले रिकार्ड को भी खंगाला जाएगा। जांच के दौरान यह भी पता किया जाएगा कि आखिर पुलिस ने किस दबाव में विधायक के भाई का नाम तहरीर से हटाया था। उन्होंने दोहराया कि इस पूरे मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

थंब इंप्रेशन विधिक प्रक्रिया के तहत
डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस मैसेज को लेकर भी सफाई दी, जिसमें मौत से पहले पप्पू सिंह के अंगूठे के निशान लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान बाएं अंगूठे का निशान लिया जाता है। यह वीडियो उसी समय का है।

न्यायिक अभिरक्षा में मौत के मामले में जेल विभाग ने भी अपनी जांच शुरू कर दी गई है। जेल विभाग के डीआईजी लव कुमार उन्नाव जेल पहुंचे और उन्होंने वहां के जेलर के साथ साथ जेल चिकित्सालय के डाक्टरों और बंदी रक्षकों से भी बात की है। 

डीआईजी जेल ने भी शुरू की जांच

Unnao rape: cm yogi Adityanath demands SIT report today evening
आईजी जेल पीके मिश्रा ने बताया कि न्यायिक अभिरक्षा में मौत के हर मामले की जांच जेल विभाग अपने स्तर से भी कराता है। उन्नाव के मामले में मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

एनएचआरसी और एसएचआरसी ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव राजीव कुमार और डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि विधायक पर गंभीर आरोप लगाने वाली किशोरी के द्वारा आत्मदाह के प्रयास के कुछ ही घंटों बाद उसके पिता की जेल में मौत हो जाती है। पीड़ित परिवार ने विधायक के इशारे पर जेल में हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है।

अगर यह आरोप सही हैं, यह न सिर्फ गंभीर मामला है बल्कि मानवाधिकार हनन का भी मामला है। आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट दोषी पुलिस कर्मियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी के साथ जेल में प्रवेश और जेल अधिकारियों द्वारा दी गई चिकित्सा उपचार के समय मृतक की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट सहित सभी रिपोर्टे भी तलब की है। इसके लिए आयोग ने चार सप्ताह का समय दिया है।

उन्नाव कांड की सीबीआई जांच को खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Unnao rape: cm yogi Adityanath demands SIT report today evening
उन्नाव के बांगरमऊ के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके समर्थकों पर गैंगरेप के मामले में सीबीआई जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। अधिवक्ता मनोहर लाल शर्मा ने जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि पीड़िता के पिता की जेल में पीटकर हत्या कराई गई।

उन्होंने मांग की है कि किशोरी के अपहरण और गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। याचिका में निर्भया फंड से किशोरी को मुआवजे के साथ ही सुरक्षा की मांग भी की गई है। 

उन्नाव की रेप पीड़िता से मिलेगा सपा महिला सभा का पांच सदस्यीय दल
समाजवादी पार्टी का पांच सदस्यीय महिला पदाधिकारियों का दल उन्नाव के ग्राम माखी के पीड़ितों से मिलेगा। मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह, जानकी पाल, रचना कोरी, रेनू बाला और जिलाध्यक्ष महिला सभा उन्नाव प्रभा यादव को जांच दल में शामिल किया गया है। सपा का ये प्रतिनिधिमंडल  आज घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात करेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed