{"_id":"5d42bc5d8ebc3e6ca621d3a5","slug":"unnao-case-samajwadi-party-attcks-heavily-on-bhartiya-janta-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-योगी सहित इन लोगों के हटे बिना उन्नाव की बेटी को नहीं मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा-योगी सहित इन लोगों के हटे बिना उन्नाव की बेटी को नहीं मिलेगा न्याय
Thu, 01 Aug 2019 05:34 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 01 Aug 2019 05:34 PM IST
सार
- सपा ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी से निकाले जाने के बाद योगी पर बोला हमला
- उन्नाव केस दिल्ली ट्रांसफर होना यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने उन्नाव कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाले जाने के बाद योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडिल पर पौने तीन बजे के आसपास ट्वीट कर कहा गया कि अगर उन्नाव की पीड़िता बेटी को न्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी ओपी सिंह और कुलदीप सिंह सेंगर के हटे बिना नहीं मिलेगा।
साथ ही यह भी कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस दिल्ली ट्रांसफर होने को समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा बताया।
विज्ञापन
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 1, 2019
विज्ञापन
साथ ही यह भी कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा केस दिल्ली ट्रांसफर होने को समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार के मुंह पर तमाचा बताया।
उन्नाव मामले में यूपी सरकार के मुँह पर 'सुप्रीम' तमाचा! सारे केस दिल्ली ट्रासंफर, 45 दिन में सुनवाई पूरी, परिवार को CRPF की सुरक्षा, 25 लाख रुपये का मुआवजा।
विज्ञापन विज्ञापन— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 1, 2019
डीएम रायबरेली से की अपील
साथ ही रायबरेली सड़क हादसे में मारे गए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी ने अपने हैंडिल पर लिखा कि घायल पीड़िता के हर संभव उपचार एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें डीएम रायबरेली। मामले की सीबीआई जांच एवं मुआवजे का भी हो एलान।
रायबरेली में उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों की सड़क हादसे में मृत्यु हृदयघाती घटना।शोकाकुल परिवार के प्रति पूर्ण संवेदना! घायल पीड़िता के हर संभव उपचार एवं सुरक्षा सुनिश्चित करें डी॰एम॰ रायबरेली।मामले की CBI जाँच एवं मुआवज़े का हो एलान। @dgpup @CMOfficeUP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 28, 2019