फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unnao case: Charges framed in sexual harassment case now hearing on January 9

उन्नाव कांड: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोप तय, अब नौ को सुनवाई

Fri, 03 Jan 2020 10:10 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jan 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Unnao case: Charges framed in sexual harassment case now hearing on January 9
सांकेतिक तस्वीर
उन्नाव कांड की पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप के मामले के दोनों आरोपियों को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सेशन जज एके गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों शिवम और शुभम को उन्नाव जिला कारागार से भारी पुलिस के साथ दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में लाया गया। दीवानी कचहरी में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। अब इस मामले की अगली सुनवाई नौ जनवरी को होगी, जिसमें अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करना होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उन्नाव कांड की पीड़िता की ओर से लालगंज कोतवाली में करीब नौ माह पहले मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी और उसके साथी शुभम के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस लिखने के बाद इस मामले की लालगंज पुलिस विवेचना कर रही थी। गैंगरेप के मुख्य आरोपी शिवम ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था, वहीं उसका साथी शुभम गैंगरेप के मामले में फरार चल रहा था।
 

बीती 11 दिसंबर को गैंगरेप में दोनों नामजदों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट प्रेषित की गई थी। 24 दिसंबर 2019 को दोनों आरोपियों को कोर्ट लाया गया था, लेकिन आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नियुक्त न किए जाने की वजह से मामले की सुनवाई टल गई थी। 

सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को उन्नाव जेल से दीवानी कचहरी लाया गया था, जहां उन्हें दोपहर बाद जिला जज कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों पर आरोप तय किए गए। साथ ही कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ जनवरी तय कर दी। अब मामले में अभियोजन पक्ष को साक्ष्य पेश करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed