फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   unknown vehicle hit bike in bahraich, two died in road accident

बहराइच : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Fri, 06 Sep 2019 06:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 06 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
unknown vehicle hit bike in bahraich, two died in road accident
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
बहराइच के कैसरगंज के हुजूरपुर थाना अंतर्गत बीती रात रायगढ़ बेहडा से गुलहरिया गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हुजूरपुर के रायगढ़ बेहड़ा निवासी धीरेन्द्र सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह उम्र 17 वर्ष व मनोज पुत्र स्वतंत्र लोधी उम्र 18 वर्ष एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरूवार की रात लगभग नौ बजे गुलरिया गाजीपुर की ओर जा रहे थे कि रास्ते मे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाईकिल को ठोकर मार दी।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस घटना की जब जानकारी परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे लेकिन तब तक दोनों लोगों को मौत हो चुकी थी। एसएचओ हुजूरपुर मनोज राय ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की जांच की जा रही है। दोनों मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धीरेंद्र की माता बिट्टन ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध दुर्घटना किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed