फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union minister smriti irani says kamalnath exposes bad face of Congress.

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं, कमलनाथ ने उजागर किया कांग्रेस का घिनौना चेहरा

Tue, 20 Oct 2020 06:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Oct 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Union minister smriti irani says kamalnath exposes bad face of Congress.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के बाद पहली बार अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कमलनाथ के बहाने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के बयान ने कांग्रेस का घिनौना चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने गांधी फैमिली पर अमेठी के कौहार में सम्राट फैक्टरी के नाम पर किसानों की जमीन कब्जाने का भी आरोप जड़ा।

विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान व देवरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता की पिटाई ने कांग्रेस का घिनौना चेहरा उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई, ईडी व अन्य एजेंसियों के नेताओं को परेशान करने के राहुल के बयान पर भी स्मृति ने कहा कि अमेठी गवाह है कि राहुल गांधी, श्रीमती वाड्रा व सोनिया गांधी कौहार में किसानों की उस जमीन को कब्जा करके बैठे हैं जिस पर कभी सम्राट साइकिल की फैक्टरी थी। बार-बार कहने के बावजूद गांधी परिवार किसानों की जमीन वापस नहीं कर रहा।

दीपक सिंह ने मढ़े गंभीर आरोप

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने स्मृति के दौरे पर कई सवाल खड़े किए। दीपक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि स्मृति का यह दौरा राजनीतिक पर्यटन से ज्यादा कुछ नहीं है। तीन वर्ष के कार्यकाल में वे अपने संसदीय क्षेत्र में एक सामान्य सांसद से कम विकास कार्य करवा सकी हैं।

तीन साल के भीतर जिले में ऐसी कोई योजना नहीं आई जिसका उल्लेख किया जा सके। आलम यह है कि जो सड़कें राहुल गांधी के कार्यकाल में बनीं थीं अमेठी की मौजूदा सांसद उनके गड्ढे भी नहीं भरवा पा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed