फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister Smriti Irani attacked on Congress

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हमला, देश को लूटना कांग्रेस की फितरत, मोदी-योगी ने बंद की दलालों की राजनीति

Sun, 28 Jun 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani attacked on Congress
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को लूटना कांग्रेस की फितरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्र को लूटने के लिए चीन जैसे दुश्मन देश से हाथ मिलाने में भी परहेज नहीं किया। 
विज्ञापन


राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर उससे समझौता कर देश के लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योगों को बर्बाद कर 11 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया। सोनिया गांधी को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए चलाई गई कल्याण योजनाओं का महत्व कांग्रेस के वे नेता नहीं समझ सकते जिन्होंने 70 साल गरीबों को लूटकर अपने आलीशान बंगले बनाए हैं। 
विज्ञापन


मोदी व योगी के नेतृत्व में दलालों की राजनीति अब और नहीं चलने वाली। स्मृति शनिवार को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में भाजपा की अवध व कानपुर क्षेत्र (मध्यांचल) की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रही थीं। रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में मौजूद और डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जुडे़ लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर चीन की गलवां घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ईरानी ने मोदी व योगी के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने दिखा दिया है कि सेवा का संकल्प और साफ  नीयत से नीति बनाई जाए तो कठिन योजनाएं भी जमीन पर उतर आती हैं।
 

कांग्रेस की तिलमिलाहट स्वाभाविक

स्मृति ने कहा कि मोदी ने जब जनधन खातों को खुलवाना शुरू किया और गरीबों के घरों की बहू-बेटियों की इज्जत को ध्यान में रखकर शौचालयों का काम शुरू कराया तो विपक्ष के लोग उपहास उड़ाते थे। ये वहीं चेहरे थे जिनकी सरकारों में बैंकों में दलालों का राज था। 

बैंक कर्मचारी और दलाल मिलकर गरीबों के लिए बैंकों का दरवाजा बंद रखते थे। पर, अब जब बैंक के कर्मचारी गांव-गांव गरीबों के घरों की खाक छान रहे हैं तो देश में दलाली को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस का तिलमिलाना स्वाभाविक है। 

यूपीए सरकार में मंत्रियों से भी हफ्ता वसूली
स्मृति ने कहा कि बुंदेलखंड में एक ऐसी मां हुई जिसने देश की खातिर संतान को पीठ पर बांधकर अंग्रेजों से युद्ध किया। दुर्भाग्य देखिए कि उसी प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसी सांसद हैं जो राजीव गांधी फाउंडेशन की आड़ में अपने बच्चों के लिए देश को लूटने में कसर नहीं छोड़ रही है। 

कोई हिंदुस्तानी यह कल्पना कर सकता था कि पैसे के लिए चीन के साथ समझौता कर लिया जाएगा, जिससे उस तिजोरी में पैसा आए जिसकी चाबी सोनिया के हाथ में है। क्या कोई कल्पना कर सकता था कि देश एक ऐसा मंजर देखेगा कि एक के बाद एक मनमोहन सरकार के मंत्री इस परिवार को पॉलिटिकल हफ्ता देंगे। 
 

अमेठी में घड़ी बंद हुई, अब रायबरेली की बारी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 70 सालों में अमेठी व रायबरेली में ही एक भी शौचालय तक न बनवाने वाले लोग मोदी व योगी के गरीब कल्याण के कामों का महत्व नहीं समझ सकते। देश के साथ छल करने वाले और पैसों के लिए देशहित से समझौता करने वालों के बारे में जनता जान चुकी है। अमेठी में कांग्रेस की घड़ी बंद हो चुकी है। रायबरेली में भी कांग्रेस की घड़ी बंद होने में अब बहुत वक्त नहीं है।

जब ललकारा गया तो जीत ही मिली
स्मृति ने कहा कि चुनौतियां सिर्फ  राष्ट्र के भीतर कोरोना के रूप में मौजूद नहीं है बल्कि सीमाओं पर भी खड़ी है। एक तरफ  जब दुनिया के ज्यादातर देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं, उस समय चीन, पाकिस्तान और नेपाल जैसे मुल्क देश की सरहदों को अपवित्र करने की साजिश में लगे हैं। 

ईरानी ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ एकजुट है और सेना सीमा पर किसी भी  साजिश का जवाब देने में सक्षम है। इतिहास बताता है कि देश को जब-जब ललकारा गया तब-तब हमें जीत मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed