फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Union Minister kaushal kishore house BJP Worker Murder in lucknow crime was committed within three hours

केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: ट्रिगर दबाया... फायर मिस, फिर कॉक कर मारी गोली; पूरे घटनाक्रम के वो तीन घंटे

Sat, 02 Sep 2023 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने को लेकर विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात को तीन घंटे में अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Union Minister kaushal kishore house BJP Worker Murder in lucknow crime was committed within three hours
BJP Worker Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है।विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था। 
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। 

इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूरी वारदात कबूली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेजा गया है। फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए गए हैं। 
 

ट्रिगर दबाया... मिस हुआ फायर, दोबारा कॉक कर मारी गोली
दरअसल, अंकित ने जब विनय के माथे पर पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबाया तो फायर मिस हो गया। इस पर उसने दोबारा कॉक कर फिर ट्रिगर दबाया। इस बार गोली माथे को चीरती हुई सिर में पीछे से निकल गई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। गोली के लगने और पार होने के दो निशान थे। अन्य कोई जाहिरा चोट नहीं थी।

 

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से बरामद कारतूस की जांच में पता चला कि एक फायर मिस हुआ था। आरोपियों ने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस की जांच के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 50 मिनट के भीतर देर रात दो से 2:50 बजे के बीच हुआ। 

 

हालांकि, विनय के परिजन को सूचना तड़के 4:35 व पुलिस को 4:47 बजे दी गई। बृहस्पतिवार को अजय और अंकित ही विकास किशोर को छोड़ने एयरपोर्ट पर गए थे। वापस आने के बाद सभी उनके आवास पहुंचे। देर रात सौरभ खाना लेकर पहुंचा था।

तीन घंटे के भीतर वारदात को दिया अंजाम
परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे विनय घर से निकला था। दिन में कई बार बातचीत हुई। रात 12 बजे से पहले बात हुई। उसने कुछ देर में आने की बात कही, जब वह नहीं पहुंचा तो 1:30 बजे दोनों भाइयों ने कॉल की। तब भी उसने कुछ देर में पहुंचने की बात कही। तीन घंटे बाद उसकी मौत की खबर पहुंची।

गुमराह करते रहे, आखिर में सच कुबूला
घटना के बाद जब संदिग्ध हिरासत में लिए गए तो उनका कहना था कि विनय ने खुद को गोली मार ली। यही बात उसके परिवारवालों से भी कही। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपियों ने कहा, विनय ने अंकुर पर पिस्टल तान दी थी। खुद के बचाव में उसने उसका हाथ पकड़ लिया था। इसी दौरान छीनाझपटी में गोली चल गई।
 

मां बोली- बेटा न शराब पीता था न जुआ खेलता था
विनय श्रीवास्तव के परिवार में मां छाया, बड़ा भाई विकास, छोटे भाई विभु व विक्रंता हैं। पिता का निधन हो चुका है। मां का कहना था कि उनका बेटा न तो शराब पीता था और न जुआ खेलता था। पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बताई है।

उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि विकास दिल्ली में थे तो पिस्टल असुरक्षित क्यों रख गए? क्या दिल्ली में रहकर कोई साजिश नहीं रच सकता क्या? छाया का कहना है कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। दबाव में कार्रवाई की गई है। सीबीआई से जांच कराई जाए।

देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed