फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   union minister hardeep puri talks to media in lucknow.

स्वच्छता अभियान के तहत देश में बने 55 लाख शौचालय: केंद्रीय मंत्री ने सरकार के कामकाज का दिया हिसाब

Mon, 11 Jun 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
union minister hardeep puri talks to media in lucknow.
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में 67 लाख शौचालय बनाए जाने हैं। इनमें से 55 लाख शौचालय बन गए हैं। इनमें 52 लाख घरेलू और 3.20 लाख सार्वजनिक शौचालय हैं। रविवार शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने बुद्धिजीवियों से संवाद में ये बातें बताई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण का लक्ष्य 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घर देने का लक्ष्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित होकर महाराष्ट्र में एक पिता ने अपनी बेटी का नाम स्वच्छता रख दिया। वो भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शहर के बुद्धिजीवियों से ये बातें कर रहे थे।
विज्ञापन


बिल्डरों को अब और नहीं देंगे मनमानी का मौका
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप पुरी ने कहा कि सरकार बिल्डरों को अब और अधिक मनमानी का मौका नहीं देगी। इनकी मनमानी रोकने के लिए ही ‘रियल स्टेट रेगुलेटरी एक्ट’ (रेरा) लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा समेत अन्य शहरों में बिल्डरों की मनमानी से संबंधित शिकायतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में सबसे पहले जनता (बायर्स) है। सरकार जनता के हितों को सुरक्षित रखने के लिए कटिबद्ध है। बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए ही रेरा लागू किया गया है। सभी राज्यों को इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।


उप्र रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के गठन के एक साल बाद भी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते ही इस सिलसिले में दिल्ली में बैठक हुई थी। यूपी समेत तीन-चार राज्यों को छोड़कर सभी में रेरा अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। यूपी में भी दो-तीन में महीने में अध्यक्ष व अन्य पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed