फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uninterrupted power will be available on Diwali in Uttar Pradesh.

धनतेरस से दिवाली तक मिलेगी निर्बाध बिजली, कटौती मुक्त आपूर्ति की रणनीति बनाने में जुटा कॉर्पोरेशन

Tue, 10 Nov 2020 09:57 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Nov 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted power will be available on Diwali in Uttar Pradesh.
- फोटो : पेक्सेल्स

धनतेरस से दीपावली तक प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। सरकार के निर्देश के बाद पावर कॉर्पोरेशन 12 से 14 नवंबर तक शहरों से लेकर गांवों तक कटौती मुक्ति आपूर्ति की रणनीति बनाने में जुट गया है। इस संबंध में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के आला अधिकारियों ने बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दिवाली पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौसम बदलने की वजह से बिजली की मांग कम और उपलब्धता अधिक है। इसलिए त्योहार पर अतिरिक्त बिजली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अलबत्ता कुछ इकाइयों को बंद करवाया गया है। जरूरी हुआ तो इन्हें चलवाकर दिवाली पर बढ़ी मांग पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


एसएलडीसी के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 15000 मेगावाट है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक अधिकतम मांग 18000-20000 मेगावाट तक रहने की संभावना है। स्थानीय गड़बड़ियों (लोकल फॉल्ट) या किसी बड़ी खराबी के कारण आपूर्ति ठप न हो, इसके लिए वितरण व ट्रांसमिशन से जुड़े अधिकारियों व फील्ड में तैनात तकनीकी स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंटेनेंस का कार्य भी कराने के निर्देश दिए गए

उपकेंद्रों पर पर्याप्त सामग्री व स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं से बिजली गुल होने की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जा सके। उपकेंद्रों पर मेंटेनेंस का कार्य भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कोशिश है कि दिवाली पर आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान न हो।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व अध्यक्ष पावर कॉर्पोरेशन अरविंद कुमार का कहना है, ‘दिवाली पर आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फील्ड के अधिकारियों विशेष निर्देश दिए गए हैं कि आपूर्ति बाधित न हो। अगर कहीं फाल्ट होता है तो तत्काल अटेंड कर ठीक कराएं। प्रदेश में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। उम्मीद है कि किसी तरह की समस्या नहीं आएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed