मेट्रो में आग लगी तो सुरक्षित रहेंगे सभी यात्री, पढ़िए कैसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन का काम अगले साल अप्रैल से शुरू हो जाएगा। एलएमआरसी ने चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इस रूट पर काम के लिए 1300 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार केशव ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सेक्शन में सुरक्षा का खास खयाल रखा जाएगा।
कुमार केशव ने बताया कि प्राइमरी सेक्शन पर पीयर कैप लगाने का काम करीब 95 फीसदी पूरा हो चुका है। जबकि अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए 19 जनवरी तक एलएमआरसी को कंपनियों से निविदाएं मिल जाएंगीं।
कंपनी का चयन भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें महत्वपूर्ण काम अंडरग्राउंड सेक्शन को सुरक्षित बनाना रहेगा। इसके लिए बनने वाली सुरंग जमीन से करीब 17 मीटर नीचे बनेगी। ऐसे में बड़ी समस्या आगजनी की रोकथाम और वेंटीलेशन की होगी। वहीं 24 घंटे पावर बैकअप की जरूरत होगी।
दम न घुटे इसलिए कमरे की साइज के लगाएंगे पंखे
एमडी ने बताया कि सुरंग में अगर मेट्रो ट्रेन में आग लग जाती है तो यात्रियों को दम घुटने से बचाने के उपाय किए जाएंगे। 3.5 किमी. लंबी सुरंग में टनल वेंटीलेशन पर काम किया जाएगा।
इसमें कमरे के साइज के पंखे लगाए जाएंगे। हर स्टेशन पर ऐसे दो पंखे होंगे। ये पंखे धुंआ बाहर निकाले के अलावा हवा अंदर भी फेंक सकेंगे। आग लगने पर मेट्रो यात्रियों को उतारकर नजदीकी स्टेशन की तरफ चली जाएगी।
जबकि पंखे की मदद से सुनिश्चित किया जाएगा कि धुआं यात्रियों की ओर न फैले। यह पूरी पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली पर होगा। एक पंखे की क्षमता 75 घनमी होगी।
हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज में बनेंगे स्टेशन
अंडरग्राउंड सेक्शन में तीन स्टेशन होंगे। ये स्टेशन हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज में बनाए जाएंगे। यह सेक्शन चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम को जोड़ेगा।
पावर सप्लाई की जरूरत को पूरा करने के लिए यहां 160 की जगह 1,000 केवीए के जेनरेटर लगाए जाएंगे। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ही आर्किटेक्चरल डिजाइन और निर्माण का काम करेगी। अंडर सेक्शन के ऊपर 50-50 मीटर की दूरी में दोनों तरफ बने मकानों और दूसरे निर्माणों का असेसमेंट भी कंपनी करेगी।
एयरपोर्ट पर विमान से आने वाले यात्रियों को अगर मेट्रो से यात्रा करनी है। ऐसे में 100 मीटर पैदल यात्रा करनी होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मेट्रो स्टेशन की दूर कम से कम 100 मीटर रखने को कहा है। इस दूरी पर ही एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन की एंट्री रखी जाएगी।