{"_id":"03287094edfc3c058c1f411e22de9062","slug":"underground-metro-track-near-amousi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमौसी एयरपोर्ट के पास बन सकता है भूमिगत मेट्रो ट्रैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी एयरपोर्ट के पास बन सकता है भूमिगत मेट्रो ट्रैक
लखनऊ/ऋषि मिश्रा
Updated Tue, 06 Aug 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल नेटवर्क में भूमिगत ट्रैक की लंबाई अमौसी के पास बढ़ सकती है। अमौसी एयरपोर्ट के पास नए तरह के फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित हो जाने के बाद ऐसा संभव है।
विज्ञापन
कानपुर लखनऊ हाईवे पर राह आसान करने का एक नया जरिया बनाया जाएगा। यह होगा क्लोवर लीफ फ्लाई ओवर (घुमावदार उपरगामी सेतु)।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरु जैसे शहरों में इस तरह के फ्लाईओवर बड़ी संख्या में बन चुके हैं, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द ही राजधानी में भी होगी।
विज्ञापन
कानपुर रोड पर चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के सामने ऐसा फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर आने वाला भारी भरकम खर्च नेशनल हाईवे अथॉरिटी, नागरिक उड्डयन विभाग और लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पर डाला जा सकता है।
विज्ञापन
इस फ्लाईओवर के बनने के बाद एयरपोर्ट के सामने कानपुर लखनऊ हाईवे पर फिलहाल जो जाम की समस्या है, वह काफी हद तक हल हो जाएगी। इस फ्लाईओवर पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद की जा रही है।
जल्दी ही भेजा जाएगा प्रस्ताव
फिलहाल इसका खाका बहुत जल्द ही मुख्य सचिव के सामने रखा जाएगा। कुछ दिन पहले मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के साथ नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक हुई थी, जिसमें प्रमुख विभागों और एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद थे।
मीटिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से राह सुगम करने को लेकर कुछ प्रस्ताव मुख्य सचिव के समक्ष रखे गए थे, जिसमें एक प्रस्ताव क्लोवर लीफ फ्लाईओवर का भी था।
जाम से मिलेगी निजात
इस फ्लाईओवर को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसलिए भी जरूरी बताया था क्योंकि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी है। ऐसे में सीधे फ्लाईओवर की जगह इस सड़क को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए क्लोवर लीफ फ्लाईओवर की आवश्यकता पड़ेगी।
मगर इसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू इस पर खर्च होने वाला धन होगा। इस संबंध में एक और रिपोर्ट विभिन्न विभाग मुख्य सचिव के समक्ष बहुत जल्द ही रखेंगे। जिसके बाद राजधानी के लिए यह नई तरह का उपरगामी सेतु पास हो जाएगा।