मेट्रो के लिए बड़ी खुशखबरी, अंडरग्राउंड सेक्शन का शुरू होगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच मेट्रो रेल परियोजना के तहत भूमिगत सेक्शन को लेकर करीब 1300 करोड़ रुपये का टेंडर शुक्रवार को जारी हो रहा है। इसके तहत ग्लोबल टेंडर प्रसारित किया गया है।
यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक ने नार्थ ईस्ट कॉरिडोर के लिए करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन के टेंडर ड्राफ्ट को हाल ही में मंजूरी दे दी। जिसके बाद में इस टेंडर को जारी किया जा रहा है। अगले तीन महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर के फरवरी मार्च तक हर हाल में भूमिगत खंड का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
करीब 15 दिन पहले एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया था कि, इस टेंडर के लिए ईआईबी का अनुमोदन जरूरी है। दरअसल फंडिंग एजेंसी जब टेंडर को अप्रूव कर देती है, तब टेंडर को स्वीकार करने के लिए कंपनियों के बीच होड़ लगती है।
जिससे हमको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। तब कहा गया था कि, ईआबी अधिकतम सात दिन का समय इस निविदा को अनुमोदित करने में लेगा।जिसके बाद तीन महीने की प्रक्रिया होगी।
तीन महीने में अंडरग्राउंड सेक्शन के निर्माण के लिए कंपनी का चयन कर के मार्च तक हर हाल में भूमिगत सेक्शन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मगर ईआईबी ने अनुमोदन में थोड़ा वक्त ले लिया है। मगर अब टेंडर जारी कर दिया गया है।
मेट्रो के लिए तीन स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड
3.50 किमी अंडरग्राउंड का होगा अंडरग्राउंड सेक्शन
चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच अंडरग्राउंड सेक्शन होगा। जिसकी दूरी करीब 3.50 किलोमीटर होगी। इस दूरी के बीच में तीन स्टेशन होंगे। ये स्टेशन सचिवालय, जीपीओ और हजरतगंज में एलआईसी बिल्डिंग के ठीक सामने होंगे।
इन तीन स्टेशनों का काम और अंडरग्राउंड ट्रैक का काम पिछले आठ किलोमीटर से कहीं अधिक जटिल होगा। जिसमें यातायात पर भी अच्छा खासा प्रभावित होगा। मगर एलएमआरसी का दावा है कि, हम काम इतनी तेजी से करवाएंगे कि, लोगों को तकलीफ बहुत कम समय के लिए होगी।
दिसंबर तक भूमिगत ट्रैक की डिजाइनिंग होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। जबकि, 2018 तक ये काम खत्म होगा। एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि, स्टेशन के लिए अभी तो हम 85 गुणे 22 मीटर जमीन ले रहे हैं। वह भी ऊपर ऊपर।
मगर भूमिगत की दशा में 300 गुणे 30 मीटर जमीन लेनी पड़ेगी। जिससे बहुत अधिक जमीन लेनी पड़ेगी। भूमिगत में प्लेटफार्म होगा और ऊपर स्टेशन होगा। इस तरह से काफी भूमि की आवश्यकता होगी।
टेंडर के प्रमुख हिस्से
इस टेंडर के तहत भूमिगत सेक्शन के लिए अंडरग्राउंड टनल की डिजाइनिंग और निर्माण करना होगा। जिसके तहत रैंप भी निर्माणकर्ता कंपनी ही बनाएगी। 20 नवंबर तक इस टेंडर की बिक्री होगी। जबकि, इसकी विस्तृत जानकारी एलएमआरसी की वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए टेंडर शुक्रवार को सार्वजनिक किया जा रहा है। इस संबंध में हाल ही में यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक की सकारात्मक टिप्पणी टेंडर ड्राफ्ट पर मिली। फंडिंग बैंक के अनुमोदन के बाद ये टेंडर हम शुक्रवार को जारी कर रहे हैं।
अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, एलएमआरसी