कीमत तय, अब करा सकते हैं अपने आशियाने की रजिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विकास प्राधिकरण की तीन प्रमुख योजनाओं में लागत बढ़ने के
उपाध्यक्ष ने इन कीमतों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद अब इनकी रजिस्ट्री का रास्ता भी खुल गया है। जिन स्कीमों की कीमत तय हुई है, उनमें सुलभ आवास, अपना घर और ग्रीनवुड शामिल हैं।
वित्त नियंत्रक डॉ. मोहन सिंह यादव ने सोमवार को सुलभ की कीमतों को हरी झंडी दे दी। साथ ही अपने फ्लैटों पर कब्जे की राह देख रहे तीनों योजनाओं के 2500 आवंटियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
सुलभ
स्कीम के तहत आश्रय-1 की कीमत पहले 9.95 लाख रुपये थी। इसे 10.66 लाख
रुपये कर दिया गया है। आश्रय-2 की कीमत 6.95 लाख रुपये से बढ़ाकर 7.73 लाख
रुपये और आश्रय-3 की कीमत 3.95 लाख से बढ़ाकर 4.26 लाख रुपये कर दी गई है।
इसके अलावा जिन फ्लैटों का पंजीकरण 10 मार्च-2011 को खोला गया था, उसमें
आश्रय-1 की कीमत 10.60 लाख से बढ़ाकर 11.18 लाख, आश्रय 2 की कीमत 7.50 लाख
से 8.13 लाख और आश्रय-3 की कीमत 4.20 लाख से 4.50 लाख रुपये कर दी गई है।
128 फ्लैटों वाली अपना घर स्कीम और 450 फ्लैटों की ग्रीनवुड स्कीम में कीमत
पांच से सवा पांच फीसदी तक बढ़ाई गई है। अब आवंटियों को कीमतों की जानकारी
देकर नवरात्र में रजिस्ट्री शुरू करा दी जाएगी।