फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   under three schemes lda fixed housing rate

कीमत तय, अब करा सकते हैं अपने आशियाने की रजिस्ट्री

Tue, 24 Sep 2013 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 07:55 AM IST
विज्ञापन
under three schemes lda fixed housing rate

लखनऊ विकास प्राधिकरण की तीन प्रमुख योजनाओं में लागत बढ़ने के

विज्ञापन
साथ ही बढ़ी हुई कीमत तय हो गई है।

उपाध्यक्ष ने इन कीमतों पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद अब इनकी रजिस्ट्री का रास्ता भी खुल गया है। जिन स्कीमों की कीमत तय हुई है, उनमें सुलभ आवास, अपना घर और ग्रीनवुड शामिल हैं।

वित्त नियंत्रक डॉ. मोहन सिंह यादव ने सोमवार को सुलभ की कीमतों को हरी झंडी दे दी। साथ ही अपने फ्लैटों पर कब्जे की राह देख रहे तीनों योजनाओं के 2500 आवंटियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।


सुलभ स्कीम के तहत आश्रय-1 की कीमत पहले 9.95 लाख रुपये थी। इसे 10.66 लाख रुपये कर दिया गया है। आश्रय-2 की कीमत 6.95 लाख रुपये से बढ़ाकर 7.73 लाख रुपये और आश्रय-3 की कीमत 3.95 लाख से बढ़ाकर 4.26 लाख रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा जिन फ्लैटों का पंजीकरण 10 मार्च-2011 को खोला गया था, उसमें आश्रय-1 की कीमत 10.60 लाख से बढ़ाकर 11.18 लाख, आश्रय 2 की कीमत 7.50 लाख से 8.13 लाख और आश्रय-3 की कीमत 4.20 लाख से 4.50 लाख रुपये कर दी गई है।

128 फ्लैटों वाली अपना घर स्कीम और 450 फ्लैटों की ग्रीनवुड स्कीम में कीमत पांच से सवा पांच फीसदी तक बढ़ाई गई है। अब आवंटियों को कीमतों की जानकारी देकर नवरात्र में रजिस्ट्री शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed