फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uncontrollable truck hits tractor-trolley and blows up police jeep, two killed

Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार पुलिस की जीप को उड़ाया, दो की मौत

Sun, 07 Apr 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hits tractor-trolley and blows up police jeep, two killed
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में किसान पथ पर शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार पुलिस की जीप को उड़ा दिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस जीप दो-तीन बार पलटते हुए डिवाइडर के पार चली गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए।
घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक, लखीमपुर निवासी रिंकू (32), जैनेंद्र (30), अशोक, विश्वजीत व संजय ट्रैक्टर-ट्राॅली से रायबरेली गेहूं काटने जा रहे थे। ट्रैक्टर में हार्वेस्टर भी लगा था।
विज्ञापन

तड़के करीब साढ़े चार बजे नूरपुर बेहटा गांव के पास किसान पथ पर ट्रैक्टर में पीछे टक्कर मारते हुए पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की जीप को उड़ाते हुए ट्रक गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार सभी लोग गिर गए, जबकि जीप कई बार पलटने के बाद विपरीत दिशा में जाकर रुकी। हादसे में रिंकू और जैनेंद्र की मौत हो गई, जबकि अशोक, विश्वजीत, संजय व सिपाही रोहित नागर घायल हो गए। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।


हादसे से चंद मिनट पहले जीप से उतरे थे दरोगा
ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद चालक ने और तेजी से ट्रक को दौड़ाया। इससे जीप को टक्कर लगी। हादसे से चंद मिनट पहले दरोगा जीप से उतरे थे। उन्होंने चालक से जीप मोड़कर वापस लाने के लिए कहा था। इसलिए वह बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed