{"_id":"65551785a2e39d36900c7fd4","slug":"uncontrollable-truck-hits-ambulance-and-four-vehicles-people-narrowly-escape-raebareli-news-c-101-1-slko1031-6798-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने एंबुलेंस व चार गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेकाबू ट्रक ने एंबुलेंस व चार गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सारस चौराहा के पास बुधवार की रात बेकाबू ट्रक ने पहले एंबुलेंस और फिर चार गाड़ियों को को टक्कर मारी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ियों के बीच सड़क में खड़ा होने से जाम लग गया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
दरअसल, एबुलेंस एम्स से मरीज लेकर लखनऊ जा रही थी। सारस चौराहा के पास लखनऊ से प्रयागराज की तरफ आ रहे ट्रक ने पहले एंबुलेंस में टक्कर मारी। इसके बाद कार, ई-रिक्शा समेत चार वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस चालक विवेक सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि मरीज समेत अन्य लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के चलते सारस चौराहा पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को बाहर कराकर जाम खुलवाया। उधर, मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए ट्रक चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जमुनीपुर मजरे पहाड़पुर निवासी मंशाराम (45) शहर में मेहनत मजदूरी करता था। बताते हैं कि मंगलवार की रात आठ बजे साइकिल से जिला मुख्यालय से घर जा रहा था। हरदासपुर गांव के पास बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मंशाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। पुलिस ने पहुुंचकर शव को कब्जे में लिया। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताय कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।